फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   mango idli quick recipe at home

रवा और रागी की इडली तो बहुत बार खाई होगी इस बार ट्राई करें मैंगो इडली, जान लें रेसिपी

Mon, 13 May 2019 03:30 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 13 May 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
mango idli quick recipe at home

आम का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में मैंगो शेक से लेकर मैंगो आइसक्रीम हर घर में बनना शुरू हो चुके हैं। मैंगो लवर्स के लिए आज हम एक नई रेसिपी लेकर आए हैं। आपने आज तक कई तरह की इडली खाई होंगी जैसे रवा इडली, पोहा इडली, ओट्स इडली आदि। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मैंगो इडली के बारे में, जो आपके बच्चों को भी काफी पसंद आएगी। आइए जानते हैं मैंगो इडली की आसान रेसिपी...

विज्ञापन

mango idli quick recipe at home
mango
मैंगो इडली बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
1 कप आम का गूदा
1 कप सूजी
1 कप चीनी
2 बड़े चम्मच नारियल
2 बड़े चम्मच काजू
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
आवश्यकतानुसार घी 
विज्ञापन
विज्ञापन

mango idli quick recipe at home
mango idli
मैंगो इडली बनाने का तरीका:

-मैंगो इडली बनाने के लिए ऐसे आम को चुनें जो पके हुए और रसीले हो। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि आम में रेशे न हो।
-सबसे पहले नारियल को कद्दूकस करके रख लें। इसके अलावा काजू को बारीक-बारीक काट लें।
-अब गैस में एक फ्राई पैन रखें और उसमें एक बड़ा चम्मच घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें सूजी डालें और अच्छी तरह से फ्राई करें। जब सूजी फ्राई हो जाए तो गैस बंद कर दें।
-एक बर्तन में आम का रस डालें और उसमें चीनी और थोड़ा सा पानी डालकर फेंट लें जिससे चीनी अच्छी तरह से घुल जाए।
-अाम वाले बर्तन में सूजी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल, काजू और इलायची पाउडर डालें और आटे तरह की गूंथ लें। अगर मिश्रण ज्यादा सूखा बन गया हो, तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।
-इडली कुकर में इतना पानी डालें कि वह इडली की लेयर से नीचे रहे। कुकर को तेज आंच पर गर्म करें। जब तक पानी उबल रहा है, इडली स्टैंड को घी लगाकर चिकना कर लें।
-आखिर में सूजी के मिश्रण को स्टैंड के सांचों में भरें और कुकर बंद करके दस मिनट तक भाप में पकायें। इसके बाद गैस बंद कर दें। कुकर की भाप निकलने के बाद इडली स्टैंड को बाहर निकालें।
-आपकी मैंगो इडली बनकर तैयार है। अब इसे सर्व करें
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed