चाय के साथ तैयार करें चटपटा क्रिस्पी पास्ता चीजी बॉल, बच्चों के साथ बड़े भी करेंगे पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय के साथ अगर आपको भी कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग होती है तो इस बार तैयार करें पास्ता बॉल। जिसे बनाना बहुत मुश्किल भी नही है और इसका स्वाद इतना जबरदस्त होगा कि बच्चों के साथ ही बड़े भी जरूर पसंद करेंगे। तो चलिए जानें क्या है पास्ता बॉल बनाने की रेसिपी।
पास्ता चीजी बॉल बनाने की सामग्री
एक कप पका हुआ पास्ता, चीज एक कप कसी हुई, मक्खन, पांच चम्मच मैदा, दूध डेढ कप, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च, ब्रेड क्रंब्स, तलने के लिए तेल।
बैटर बनाने के लिए मैदा आधा कप, पानी तीन चौथाई कप।
बनाने की विधि
एक पैन में मक्खन गर्म करें और उसमे मैदा डालकर धीमी आंज पर भूनें। अब इसमे दूध डालकर चम्मच से चलाते रहें। जिससे कि इसमे गुठलियां ना पड़े। जब ये ठंडा हो जाए तो इसमे पास्ता, चीज, धनिया, हरी मिर्च, नमक डालकर मिक्स कर लें। सारे मिक्सचर के छोटे-छोटे गोले बनाकर तैयार कर लें। अब एक कटोरी में मैदे का घोल बनाकर तैयार कर लें। तलने के लिए कढ़ाई को चढ़ा दें। मैदे के डिप में गोले को डुबोकर इसे ब्रेड क्रंब्स में लपेटें। फिर गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलें।