फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   maharashtrian dish methi pitla recipe in hindi

झटपट बनाएं मेथी पिठला, रेसिपी है बहुत आसान 

Sat, 05 Jun 2021 08:57 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 05 Jun 2021 08:57 AM IST
सार

महाराष्ट्रीयन रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती हैं बल्कि सेहत के दृष्टिकोण से भी बहुत शानदार होती हैं। मेथी पिटला, मेथी पिठला या झुनका भी ऐसी ही रेसिपी में से एक है। इसे बनाना भी बहुत आसान होता है और बनाने में ज्यादा कोई खास मशक्कत भी नहीं करनी होती है। 

विज्ञापन
maharashtrian dish methi pitla recipe in hindi
सेहत के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है - फोटो : iStock

विस्तार

झटपट और आसानी से बन जाने वाली महाराष्ट्रीयन रेसिपी में से एक है मेथी पिठला। यह स्वाद में तो लाजवाब लगती ही है, साथ ही सेहत के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से शरीर की फोलिक एसिड और जिंक की पूर्ति होती है। इसे ही झुनका भी कहा जाता है। किचन में हमेशा मौजूद रहने वाली चंद सामान्य सामाग्रियों से भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है। घर पर अचानक यदि मेहमान आ जाए और मेथी रखी हो तो आप सब्जी के रूप में इसे जल्दी ही बनाकर परोस सकते हैं। आइए जानते हैं मेथी पिठला बनाने की आसान रेसिपी। 

विज्ञापन

सामग्री-

बेसन- 1 कप

मेथी के कट्टे हुए पत्ते- 1 कप

बारीक कटा हुआ प्याज-1

लहसुन का पेस्ट

बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 3

हींग और तेल- आवश्यकतानुसार

हल्दी और मिर्च पाउडर- एक-चौथाई चम्मच

नमक- स्वादानुसार

विधि-

मेथी पिठला बनाने के लिए आपको एक कटोरो में बेसन लेना होगा और उसमें 2 कप पानी मिलाकर फेंट दें। एक नॉन- स्टिक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। उसमें प्याज डालकर अच्छे से भून लें। अब मेथी, हरी मिर्च और हिंग डाल दें। ऊपर से घोला हुआ बेसन, हल्दी, मिर्च और नमक डालकर 5 मिनट तक पकाएं। अब इसे गरमा गरम परोसें। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed