फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   lunch box can cause diseases for kids

बच्चों का लंच बॉक्स ही न कर दे उन्हें बीमार

Thu, 12 Sep 2013 03:45 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
lunch box can cause diseases for kids

अगर आप भी अपने बच्चों के लिए प्लास्टिक के लंच बॉक्स या वॉटर बॉटल बिना सोचे-समझे खरीदते हैं तो अब प्लास्टिक की बोतलें या टिफिन बॉक्स खरीदने से पहले इनके नुकसानों को जरूर जान लें।

विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि बिना फूड ग्रेड सर्टिफिकेट वाले प्लास्टिक के बोतल, लंच बाक्स, डब्बे से रसायनों का रिसाव होता है जो जानलेवा हो सकता है। इतना ही नहीं, प्लास्टिक के ये बर्तन सबसे अधिक खतरा तब पैदा करते हैं जब तरल पदार्थ होते हैं और कभी गर्म कभी ठंडे वातावरण में रखे जाते हैं।
विज्ञापन


जगन्नाथ धर्मार्थ कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष डॉ. आर के पोद्दार ने बताया कि इन बोतलों में रखा पानी, एक बार फ्रिज या एसी वाले वातावरण से गर्म वातावरण में जाता है तो इनमें रसायन का तेजी से रिसाव (लीच) होता है, जो बच्चों की सेहत पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बताते हैं कि अधिकतर लोग बिना फूड ग्रेड मार्क देखे फैंसी लंच बॉक्स, पानी की बोतलें, प्लास्टिक के छोटे कंटेनर आदि खरीदते हैं। बच्चों को इनमें खाना देते हैं जो काफी हानिकारक है। बाल रोग विशेषज्ञ शालिनी तिवारी ने बताया कि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसलिए बच्चों पर किसी भी रसायन का प्रभाव अधिक पड़ता है।

देखें सर्टिफाइड फूड ग्रेड निशान
प्लास्टिक के बर्तन खरीदते वक्त उनपर ये निशान जरूर जांचें, जो पुख्ता करते हैं कि बर्तन कितने सुरक्षित हैं -

ग्लास और फोर्क का निशान : यह खाद्य पदार्थों के लिए सुरक्षित है।

रेडिएशन का निशान : इसमें खाद्य पदार्थ माइक्रोवेव में रखना सुरक्षित है।

स्नोफ्लेक का निशान: यह फ्रीजर के लिए सुरक्षित है।

त्रिकोन के अंदर सात और पीपी लिखा: यह भी खाद्य पदार्थों के लिए सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed