फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   loss of appetite can be a sign of these diseases

भूख कम हो जाए तो समझें इन रोगों के इशारे

Mon, 02 Sep 2013 05:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 05:36 PM IST
विज्ञापन
loss of appetite can be a sign of these diseases

आमतौर पर रुटीन में खानपान से संबंधित बदलावों पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता है लेकिन खानपान के प्रति अरुचि या भूख कम लगने की समस्या का संबंध सिर्फ हमारे रुटीन के बदलाव से ही नहीं है बल्कि यह कई रोगों का इशारा हो सकता है।

विज्ञापन


जानिए, स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में जिनका संबंध आपकी डाइट कम होने से है।

एनोरेक्सिया नर्वोसा
वजन बढ़ने के प्रति चिंता वाजिब है पर कुछ लोगों में यह चिंता इस तरह घर कर जाती है कि वह उनके लिए के मानसिक समस्या हो सकती है। यह स्थिति है एनोरेक्सिया नर्वोसा। इस स्थिति में भूख कम होने के साथ-साथ दिल की धड़कन बढ़ जाती है, भोजन के प्रति अनिच्छा रहती है, शरीर दर्द और हर समय थकान महसूस होती है।
विज्ञापन


वायरल गैस्ट्रोएनट्राइटिस
डाइट में कमी की एक वजह पेट और आंतों से जुड़ी समस्या वायरल गैस्ट्रोएनट्राइटिस भी हो सकती है जिसमें वायरल संक्रमण की वजह से पेट में जलन व गैस्ट्रिक की दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाइट कम होने के अलावा शरीर में दर्द, लगातार वजन घटना, त्वचा संबंधी समस्याएं और रेक्टल ब्लीडिंग जैसी समस्याएं भी इस रोग का संकेत है।

बहुत अधिक तनाव

बहुत हेक्टिक रुटीन की वजह से अगर आप तनावग्रस्त हैं तो इस वजह से भी आपकी भूख कम हो सकती है। यानी आपकी भूख का तनाव से सीधा संबंध है। हालांकि इस स्थिति में कुछ और भी समस्याएं हो सकती हैं जैसे नींद में दिक्कत, हमेशा थकान रहना, सेक्स के प्रति अनिच्छा, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आदि।

अवसाद
मेजर डिप्रेसिव डिसॉर्डर (एमडीडी) नामक अवसाद की एक अवस्था है जिसमें व्यक्ति के मूड में बहुत अधिक परिवर्तन होते हैं, इसका संबंध भी भूख घट जाने से है। इस स्थिति में भूख घट जाने के साथ-साथ मूड तेजी से बदलना, वजन घटने, थकान, घबराहट आदि समस्याएं भी हो सकती हैं।


फ्लू
फ्लू यानी इन्फ्लूएंजा के दौरान बी भूख बहुत घट जाती है। यह रोग इन्फ्लूएंजा नामक वायरस की वजह से होता है जिसमें श्वसन तंत्र में वायरल संक्रमण हो सकता है। इसमें भूख कम होने के अलावा, सांस लेने में दिक्कत, बहुत अधिक पसीना आने जैसी दिक्कतें भी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed