{"_id":"7a2edc0c-bd54-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"led-lights-can-damage-your-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी लाइट्स की चकाचौंध में खो न जाए आंखों की रोशनी","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
एलईडी लाइट्स की चकाचौंध में खो न जाए आंखों की रोशनी
लंदन/एजेंसी
Updated Wed, 15 May 2013 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप दिन भर एलईडी स्क्रीन वाले कंप्यूटर पर काम करते हैं या घंटों तक लीईडी टीवी के सामने बैठे रहते हैं तो अब एलईडी से तौबा करना सीख ही लें। हाल में एक शोध में माना गया है कि लीईडी लाइट से आंखों की रोशनी हमेशा के लिए खो सकती है।
विज्ञापन
थिंकस्पेन डॉट कॉम में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया है कि लाइट एमिटी डॉयाइड यानी एलईडी की रोशनी आंखों के रेटीना को सीधा नुकसान पहुंचाती हैं जिससे हमेशा के लिए दृष्टिहीनता का खतरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
मैड्रिड के कंप्लूटेंस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डॉ. सेलिना शैसेज रैमोज़ के अनुसार, आंखों का रेटिन अति संवेदनशील होता है और अगर एक बार भी इसमें कोई नुकसान हो तो आंखों की रोशनी बचाई नहीं जा सकती है।
विज्ञापन
वह बताते हैं कि एलईडी लाइट रेनबो लौंगिट्यूड वेव्स से बनती हैं जिसका नीला रंग आंखों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में अगर एलईटी गैजेट में इन लाइट्स से बचाव के लिए पुख्ता तैयारी न हो तो ये आपकी आंखों की रोशनी छीन सकते हैं।
शोधकर्ताओं का मानना है कि इससे बचाव के लिए डाइट में भरपूर मात्रा में विटामिन ए से भरपूर डाइट और यूवी प्रोटेक्शन वाले चश्मे एलईडी लाइट्स के हानिकारक प्रभावों से बचाव के लिए मददगार हो सकता है।