{"_id":"c4a64328-80d3-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"know-your-health-through-nails","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाखून देखकर जानें अपनी सेहत से जुड़ी समस्याएँ ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
नाखून देखकर जानें अपनी सेहत से जुड़ी समस्याएँ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 27 Feb 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाखूनों पर सफेद धब्बे सिर्फ नाखूनों के खूबसूरती पर दाग ही नहीं है बल्कि आपकी गिरती सेहत की भी निशानी है। क्या आपको पता है कि आपके नाखूनों से आपकी सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है? नहीं पता तो जरा गौर करें अपने नाखूनों पर होने वाले इन बदलावों पर, हो सकता है नाखूनों में आए ये बदलाव आपकी सेहत से संबंधित समस्या की ओर इशारा कर रहे हों।
विज्ञापन
फीके और हल्के पीले नाखून
अगर आपके नाखूनों का रंग बहुत फीका पड़ गया है या फिर इनमें हल्का पीलापन दिख रहा है और नाखून बहुत अधिक कमजोर हो गए हैं तो ये अनीमिया, कन्जेस्टिव हार्ट फेलियर, लिवर संबंधी रोग या मालन्यूट्रीशन के लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
सफेद होते नाखून
कई बार आप नाखूनों पर सफेद स्पॉट नजर आते हैं। धीरे-धीरे नाखूनों पर सफेद धब्बे इतने बढ़ जाते हैं कि नाखून ही सफेद दिखने लगते हैं। हो सकता है यह पीलिया या लिवर संबंधी अन्य रोगों की ओर इशारा हो।
विज्ञापन
नाखूनों में पीलापन
नाखूनों का रंग पीना होने का कारण फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। कुछ मामलों में ये लक्षण थाइरॉयड, फेफड़ों से संबंधित रोग, डायबिटीज और सिरोसिस जैसे गंभीर रोगों का भी लक्षण हो सकता है इसलिए समय रहते डॉक्टर से मिलें।
नाखूनों में नीलापन
कई बार शरीर में ठीक तरह से ऑक्सीजन का संचार न होने के कारण नाखूनों का रंग नीला होने लगता है। यह फेफड़ों में संक्रमण, निमोनिया या दिल से संबंधित किसी रोग का लक्षण हो सकता है।
नाखूनों में क्रैक
कई बार नाखून बहुत अधिक फटे और ड्राइ हो जाते हैं। लंबे समय तक नाखूनों की ऐसी स्थिति थॉयरायड रोग की ओर भी संकेत हो सकता है। क्रैक व पीले नाखून फंगल संक्रमण के लक्षण भी हो सकते हैं।
हालांकि ये परिस्थितियां जरूरी नहीं है कि हर मामले में ऐसी ही हों लेकिन जब भी आप नाखूनों में लंबे समय तक इस तरह का कोई बदलाव करें तो डॉक्टर से जरूर इस बारे में परामर्श लें।