फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   kaal bhairav jayanti besan ke laddu recipe

कालाष्टमी: इस दिन कालभैरव को प्रसन्न करने के लिए बनाएं बेसन के लड्डू

Thu, 29 Nov 2018 03:48 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
kaal bhairav jayanti besan ke laddu recipe
suji laddoo
भगवान शिव का दूसरा रूप माने जाने वाले काल भैरव की जयंती 29 नवंबर 2018 को है। ऐसी मान्यता है काल भैरव अष्टमी के दिन काल भैरव की पूजा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और काल भैरव की पूजा करने का विशेष महत्व है। काल भैरव को लड्डू बहुत प्रिय हैं इसलिए प्रसाद में इन्हें इसी का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं कैसे बनाए जाते हैं टेस्टी बेसन के लड्डू।
विज्ञापन

kaal bhairav jayanti besan ke laddu recipe
mathura ke laddoo
सामग्री :
1 कप मोटा बेसन (दरदरा पिसा हुआ), 4-5 बड़े चम्मच घी
शकर बूरा एक कप, 1 चम्मच पिसी इलायची
चांदी का वर्क, मेवे की कतरन
विज्ञापन
विज्ञापन

विधि :
बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 4-5 चम्मच घी डालें। घी के गर्म होने पर उसमें बेसन डालकर लगातार चलाते रहें। ऐसा तब तक करें जब तक कि बेसन हल्का भूरा ना हो जाए। यह भी ध्यान रखें कि बेसन जल न जाए। अब बेसन को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इसमें शकर बूरा, पिसी इलायची और मेवे की कतरन डालकर चलाते रहें। सब कुछ अच्छे से मिक्स हो जाएगा। इसके बाद जब यह मिक्सचर हल्का गर्म हो तब इसके इसके लड्डू बनाएं और ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं। आपके लड्डू बनकर तैयार हैं। अब आप इससे भगवान को भोग लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed