{"_id":"abb87c3a-d035-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"instant-noodles-health-effects","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टेंट नूडल्स खाने के पहले जानें ये सात बातें","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
इंस्टेंट नूडल्स खाने के पहले जानें ये सात बातें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूख लगी है तो 2 मिनट में तैयार होने वाले नूडल्स हो सकता है आपकी पहली पसंद हों। लेकिन कम मेहनत और कम समय में बनने वाले ये इंस्टेंट नूडल्स आपकी सेहत के लिए क्या खतरा पैदा कर सकते हैं, यह जानने के बाद आप जरूर नूडल्स के सेहतमंद विकल्प खोजना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
1.दिल, लिवर और किडनी पर अटैक
नूडल्स में मौजूद प्रोपलाइन ग्लाइकोल नामक तत्व जो नूडल्स को खराब होने से बचाता है, दिल, किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचाता है। इसकी अधिकता से इन अंगों के डैमेज होना का रिस्क बढ़ जाता है।
विज्ञापन
2.सिरदर्द या एलर्जी
एमएसजी यानी मोनोसोडियम ग्लूमेट का इस्तेमाल इंस्टेंट नूडल्स में फ्लेवर देने के लिए किया जाता है। इसका साइड इफेक्ट एलर्जी, जलन, माइग्रेन, सिरदर्द आदि की वजह हो सकता है।
विज्ञापन
3.हाई ब्लड प्रेशर और हड्डियों के रोग
इंस्टेंट नूडल्स में सोडियम का इस्तेमाल होता है जिसकी अधिकता आपके लिए हाई ब्लड प्रेशर और हड्डियों के रोगों की वजह हो सकती है।
4.कैंसर
इंस्टेंट नूडल्स में स्टायरोफोम नामक तत्व मौजूद होता है जो कार्सिनोजेनिक तत्व है यानी इससे कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है। स्टायरोफोम का इस्तेमाल नूडल्स की पैकेजिंग में होता है।
5.बच्चों के विकास में बाधा
हालिया शोध के अनुसार, इंस्टेंट नूडल पांच साल से कम उम्र के बच्चों में पोषक तत्व खत्म करने की क्षमता को कम करता है जिससे उन्हें पूरा पोषण नहीं मिल पाता है और उनका विकास सही गति से नहीं हो पाता है।
6.गर्भपात का रिस्क
कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि नूडल्स में मौजूद सोडियम व एमएसजी की मात्रा गर्भवती महिलाओं की सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसके बहुत अधिक सेवन से गर्भपात तक का रिस्क रहता है।
7.मोटापा
इसमें अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट हैं जबकि विटामिन, मिनिरल्स और फाइबर लगभग नहीं हैं। इसमें मौजूद ट्रान्स फैट और सैचुरेटेड फैट्स आपको मोटापे का शिकार बना सकता है।