{"_id":"4d75d9d426f5a0fae65454504369d692","slug":"instant-home-remedies-for-indigestion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपच से तुरंत आराम दिलाएंगे ये आसान उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अपच से तुरंत आराम दिलाएंगे ये आसान उपाय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी में जमकर खाया या त्योहारों के मौसम में खूब तला-भुना खाया, ये सब सोचकर तब क्या फायदा जब पेट की गुटरगू आपको सता रही हो। खानपान की जरा सी गड़बड़ी कई बार पेट को इतनी महंगी पड़ जाती है कि यह अपच की वजह हो जाती है।
जानिए, ऐसे आसान उपायों के बारे में जो अपच की समस्या के दौरान आपको आराम पहुंचाने में मददगार हो सकते हैं।
जमकर पानी पिएं
अपच की वजह से शरीर में पानी की कमी तो होती ही है, कई बार पानी की कमी की वजह से भी अपच होता है। ऐसे में अपच या गैस्ट्रिक से छुटकारे के लिए एक बार में चार से छह ग्लास पानी पिएं, आराम महसूस होगा।
अजवाइन
एक चम्मच अजवाइन पांच मिनट तक चबाएं और फिर एक ग्लास ठंडा पानी पिएं। इससे सीने की जलन में तुरंत आराम होगा।
बेकिंग सोडा
एक चम्मच बेकिंग सोडा फांककर एक ग्लास पानी पिएं। इससे आपको आराम मिलेगा।
अदरक का रस
अदरक पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है। एक चम्मच अदरक के रस में शहद मिलाकर पिएं, आप मिनटों में आराम महसूस करेंगे।
नींबू पानी
नींबू पानी का घोल न सिर्फ पाचन ठीक करता है बल्कि शरीर में पानी की कमी भी पूरी करता है।
बर्फ से सेंके
अपच की वजह कई बार पेट की गर्मी भी होती है। ऐसे में पेट दर्द के दौरान कपड़े में बर्फ बांधकर सेंक दे, इससे आराम मिलेगा।