फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   hypnosis therapy for better sexual health

सेक्स लाइफ में गर्मजोशी के लिए कारगर है यह उपाय

Fri, 30 Aug 2013 04:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Aug 2013 04:42 PM IST
hypnosis therapy for better sexual health

उम्र के साथ-साथ सेहतमंद और गर्मजोशी भरी सेक्स लाइफ बरकरार रखना आज की जीवनशैली में एक बड़ी चुनौती है। खासतौर पर महिलाओं के लिए सेक्स लाइफ से लेकर मेनपॉज तक गर्मजोशी बनाए रखने के लिए सम्मोहन का इस्तेमाल वैकल्पिक चिकित्सा के तौर पर बहुत कारगर है।



बेलोर यूनिवर्सिटी के शोध में पाया गया है कि सम्मोहन विधि की मदद से महिलाओं में सेक्स के प्रति गर्मजोशी से लेकर मेनोपॉज से संबंधित समस्याओं के उपचार में मदद मिल सकती है।


शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने 200 महिलाओं का अध्ययन किया जो मेनोपॉज से गुजर रही थीं और उन्हें सप्ताह में 50 बार से भी अधिक हॉट फ्लैश (नींद के दौरान अत्याधिक पसीना होना) की समस्या हो रही थी। शोध के दौरान 100 महिलाओं को हफ्ते में पांच बार हिप्नोथेरेपी( सम्मोहित करना) के सेशन दिए गए।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने पाया कि सम्मोहन के बाद महिलाओं में सेक्स की क्षमता तो बढ़ी ही, साथ ही मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैश की समस्या में भी 70 प्रतिशत तक की कमी हुई।

शोधकर्ता गैरी एल्किन्स के अनुसार, ''शोध के दोरान हमने पॉकेट घड़ी के जरिए महिलाओं को सम्मोहित करके तस्वीरों की मदद से यह महसूस करवाया कि वे किसी हिल स्टेशन में घूम रही हैं या फिर बारिश में भीग रही हैं। इससमे उनके मस्तिष्क का स्ट्रेस दूर हुआ और वे तस्वीरों को देखकर हल्का महसूस करने लगीं। अलग-अलग सेशन के बाद हमने उनकी सेक्स लाइफ और मेनोपॉज से संबंधित समस्याओं में काफी सुधार पाया।''


एल्किन्स का मानना है कि सम्मोहन के दौरान महिलाओं का तनाव कम होता है जिससे उनके शरीर में सेक्स हार्मोन तेजी से बनते हैं और सेक्स लाइफ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed