{"_id":"2b9bc2c6-2c9a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-treat-diwali-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों से जल जाएं तो अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पटाखों से जल जाएं तो अपनाएं ये उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली का सेलिब्रेशन रोशनी और पटाखों के बिना अधूरा है। कई बार इस खुशहाली पर नजर तब लग जाती है जब पटाखों से हाथ जल जाता है। पटाखों से जलने के बाद छोटी सी भी लापरवाही आपके लिए कोई बड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि पटाखों से हाथ जलने पर तुरंत उपचार के लिए क्या कदम उठाने जरूरी हैं।
विज्ञापन
फर्स्ट एड ट्रीटमेंट
दिवाली के दिन पटाखों से कोई अनहोनी न हो इसके लिए जरूरी है कि आप अपना फर्स्ट एड बॉक्स बिल्कुल तैयार रखें जिससे आप तुरंत उपचार की दिशा में कोई प्रभावी कदम उठा सकें।
विज्ञापन
कपड़े और एसेसरीज
पटाखे से जलने पर बहुत जरूरी है कि उस हिस्से से कपड़े या एसेसरीज को तुरंत हटाएं। किसी भी प्रकार का कपड़ा, अंगूठी, बेल्ट, जूता ऐसी स्थिति में हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
जले को तुरंत ठमडक पहुँचाएं
जलने की स्थिति में तुरंत आराम के लिए सबसे पहले जले हुए हिस्से को ठंडक पहुंचाएं। उस हिस्से को नल के नीचे रखें जब तक दर्द का एहसास थोड़ा कम न हो। या फिर आप वहां बर्फ, मक्खन और ठंडे पाने में भिगोए कपड़े से भी सेंक सकते हैं। इससे भी तुरंत आराम मिलेगा।
कवर करें
जला हुआ हिस्सा जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो 15-20 मिनट बाद उसपर कोई ऑइनमेंट क्रीम लगाएं और उसे साफ व सूखे कपड़े या बैंडेज से कवर करें।
आंखों को ऐसे दें राहत
अगर आंखों में कोई चिंगारी चली जाए या पटाखे से जल जाए तो तुरंत आंखों को पानी से साफ करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। अगर आप कॉन्टैक्ट लेन्स पहनते हैं तो आंखों को पानी से साफ करने के पहले लेन्स हटाना न भूलें।
जब कपड़ों में आग लग जाए
अगर पटाखे जलाते वक्त कपड़ों में आग लग जाए तो तुरंत जमीन पर खुद को रोल करें जिससे तुरंत आग बुझ सके। इसके बाद जैकेट या कंबल से व्यक्ति को पूरी तरह कवर करना चाहिए और डॉक्टर को दिखाएँ।
घरेलू उपचार
छोटे घाव को ठीक करने के लिए उसपर नारियल का तेल, नीम का तेल, एलोवेरा या शहद लगाने से भी तुरंत आराम मिलता है। लेकिन घाव को समय रहते डॉक्टर से दिखाने में कोई बुराई नहीं।