फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   How to make gobi manchurian at home

गोभी की सब्जी नहीं इस हफ्ते बच्चों को बनाकर खिलाएं मंचूरियन

Wed, 24 Jul 2019 07:41 AM IST
मोना नारंग अंजना सलूजा
अंजना सलूजा Published by: मोना नारंग Updated Wed, 24 Jul 2019 07:41 AM IST
विज्ञापन
How to make gobi manchurian at home
गोभी मंचूरियन - फोटो : social media

अगर आप गोभी की सब्जी बना बनाकर बोर हो गए हैं तो इस बार क्यों न इसकी नई रेसिपी ट्राय की जाए। बारिश के मौसम में अगर आपका मन कुछ कुरकुरा और फ्राइड खाने का कर रहा है तो आप मिनटों में गोभी से बढ़िया स्नैक बना सकते हैं। आज हम आपको गोभी मंचूरियन बनाना सिखाएंगे। अगर आपके घर पार्टी है तो आप इसे स्टार्टर्स में सर्व कर सकते हैं...

विज्ञापन

How to make gobi manchurian at home
सामग्री
-तलने के लिए तेल
-एक कटोरा कटी हुई गोभी
-एक कटोरी कटा हुआ प्याज
-आधा कटोरी कटी हुई शिमला मिर्च
-एक कप मैदा
-कॉर्नफ्लोर एक चौथाई कप
-सिरका
-बारीक कटी हरी मिर्च
-टोमेटो केचअप
-चिल्ली सॉस
-सोया सॉस
-काली मिर्च एक चम्मच
-नमक स्वाद अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

How to make gobi manchurian at home
गोभी मंचूरियन - फोटो : social media

विधि-
एक बड़े कटोरे में कॉर्नफ्लोर, मैदा, नमक और काली मिर्च डाल कर घोल तैयार कर लें। कटी हुई गोभी को घोल में हाथों से मिलाएं । घोल से पूरी तरह से लिपटी हुई गोभी को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। अब एक पैन में हलके तेल में प्याज, हरी मिर्च और शिमला मिर्च को अच्छी तरह से भुन लें। अब इनमें टोमेटो कैचअप, चिल्ली सॉस, सोया सॉस, सिरका, नमक, काली मिर्च स्वाद अनुसार डाल कर धीमी आंच पर एक मिनट तक हिलाएं । पूरी तरह से पकने के बाद तली हुई गोभी को मिश्रण में मिला कर अच्छे से चलाते रहें । कटी धनिया ऊपर से डाले और गोभी मंचूरियन परोसे जाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed