फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   hiv test can perform at home in britain

अब घर पर हो सकेगी एचआईवी की जांच

Fri, 11 Apr 2014 11:10 AM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
hiv test can perform at home in britain

पहली बार ब्रिटेन में क़ानून में बदलाव कर लोगों को घर पर एचआईवी की जांच ख़ुद करने की अनुमति दी गई है। जांच की किट बाज़ार से बग़ैर डॉक्टर की पर्ची के ख़रीदी जा सकती है हालांकि ब्रिटेन में अभी तक ऐसी कोई किट मौजूद नहीं हैं।

विज्ञापन


क्लिक करें क़ानून में परिवर्तन का मतलब है कि लोग अगर घर पर परीक्षण करें तो अब ये क़ानूनी होगा।

पहले लोग इंटरनेट पर ऑर्डर देकर घर पर टेस्ट किट बुलाते थे, सैंपल भेजने के बाद उन्हें टेस्ट के नतीजे फ़ोन पर बताए जाते थे।

उम्मीद की जा रही है कि इस क़दम से ब्रिटेन के 25,000 एचआईवी पॉजिटिव लोगों की मदद हो पाएगी, जिनकी अब तक जांच नहीं हो पाई है।

ब्रिटेन सरकार के स्वास्थ्य विभाग की प्रवक्ता ने कहा, "एचआईवी से जुड़े कलंक की वजह से लोग क्लिनिक में टेस्ट करवाने से कतराते हैं। हालांकि अभी यूरोपीय मानकों की कोई किट ब्रिटेन में उपलब्ध नहीं है लेकिन उम्मीद है कि हालात अगले साल तक बदलेंगे।"
विज्ञापन


एचआईवी के घर बैठे परीक्षण को पिछले साल सितंबर में ही सरकार ने मंज़ूरी दे दी थी, लेकिन यह क़ानून रविवार से ही प्रभाव में आया है।

जांच किट के उत्पाद में ब्रिटेन यूरोप में सबसे आगे है, लेकिन इसकी शुरुआत 2012 में अमरीका में हुई थी।

यह परीक्षण उंगली से ख़ून की एक छोटी सी बूंद निकाल कर और लार के नमूने से किया जा सकता है।

टेरेंस हिगिंस ट्रस्ट में चिकित्सा निदेशक डॉक्टर माइकल ब्रैडी ने कहा, यह 'शर्मनाक' है कि यह क़ानून ऐसे वक़्त अमल में आया है जब कोई व्यावहारिक परीक्षण उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


915 उपयोगकर्ताओं पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि 97% लोगों ने इसे दोबारा इस्तेमाल करने की बात कही है। एक सप्ताह में परीक्षण के लिए 3,000 ऑर्डर मिले हैं।

डॉक्टर ब्रैडी ने कहा कि घर बैठे परीक्षण के प्रति ऐसी राय ब्रिटेन में चैरिटी की एचआईवी संबंधी रोकथाम मुहिम में एक 'महत्वपूर्ण पड़ाव' बनने का संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed