फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   high fibre foods for weight loss

बढ़ते वजन से परेशान हैं तो लें ये सात फाइबर युक्त डाइट

Mon, 09 Sep 2013 07:59 AM IST
टीम डिजिटल/ दिल्ली, इंटरनेट डेस्क
टीम डिजिटल/ दिल्ली, इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 09 Sep 2013 07:59 AM IST
विज्ञापन
high fibre foods for weight loss

दिनोंदिन बढ़ता वजन न सिर्फ आपको मोटापे का शिकार बना सकता है बल्कि यह आपके लिए कई गंभीर रोगों की वजह हो सकता है। ऐसे में आप चाहकर भी अपना वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो डाइट में फाइबर युक्त चीजों की मात्रा बढ़ा लेने से वजन घटाने में आपको बहुत मदद मिलेगी।

विज्ञापन


न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो जिन लोगों ने दो सालों तक 1000 कैलोरी के भोजन में रोज आठ ग्राम फाइबर युक्त डाइट ली है, उनका वजन साढ़े चार पाउंड से कम हुआ है। यानी फाइबर युक्त डाइट के सेवन से वजन पर नियंत्रण आसान है क्योंकि यह फैट्स पचाने में मदद करता है।
विज्ञापन


वजन घटाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

वजन फिर से न बढ़ जाए इसलिए अपनाएं ये उपाय

सेब
एक मध्यम आकार के सेब में करीब चार ग्राम फाइबर होता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन सी और पोटाशियम भी अच्छी मात्रा में होता है।

हरी बीन्स

एक कप हरी बीन्स में चार ग्राम फाइबर मिलता है। इसके अलावा बीन्स में विटामिन सी अच्छी मात्रा में है जो आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।

शकरकंद
दो मध्यम आकार के भुने हुए शकरकंद में पांच ग्राम फाइबर मिलता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए 438 प्रतिशत है, विटामिन सी 37 प्रतिशत है और पोटैशियम, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम जैसे तत्व भी अच्छी मात्रा में हैं।


रसभरी
रसभरी फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसमें पाया जाना वाले कुछ फाइबर घुलनशील होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में बहुत मदद करते हैं। एक कप भरकर रसभरी में करीब आठ ग्राम फाइबर होता है। इसके अलावा, यह विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत है।

स्ट्रॉबेरी
एक कप स्ट्रॉबेरी में तीन ग्राम फाइबर होता है। इसके अलावा, यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है जो लंबे समय तक आपको जवां बनाए रखने में मददगार हैं।

काबुली चना
काबुली चने के तीन चौथाई कप में आपको आठ ग्राम फाइबर मिलेगा। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी6 और फोलेट अच्छी मात्रा में हैं जो शरीर में नई कोशिकाओं के बनने में मदद करते हैं और फर्टिलिटी भी बढ़ाते हैं।

कद्दू
एक कटोरी कद्दू की सब्जी में तीन ग्राम फाइबर होता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, ई और पोटैशियम जैसे तत्व भी अच्छी मात्रा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed