फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   hidden layer of cornea named duas discovered

खोजी गई आंखों में छिपी नई परत

Tue, 18 Jun 2013 11:12 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 18 Jun 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
 hidden layer of cornea named duas discovered

विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी खोज सामने आई है। ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने आंखों के कोर्निया में एक नई परत की खोज की है जिसका इसकी खोज करने वाले शोधकर्ता हरमिंदर दुआ के नाम पर 'दुआज़ लेयर' रखा गया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम के शोधकर्ताओं के अध्ययन में खोजी गई यह परत 0.001 मिलीमीटर मोटी है जो आंखों के कोर्निया पर फैली है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि इस नई परत की जानकारी के बाद अब कोर्निया का प्रत्यारोपण करवाने वाले मरीजों के उपचार में सफलता की संभावना और भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा, इसकी मदद से आंखों के कई रोगों की वजहें समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन


इस परत से ये है बड़ा फायदा
वैसे तो इसके ऊपर जितना अधिक अध्ययन होगा, इसके फायदों की उतनी ही अधिक जानकारी होगी लेकिन दुआ ने अपनी इस परत का सबसे बड़ा फायदा कोर्निया की ग्राफ्टिंग या प्रत्यारोपण की सर्जरी के लिए माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जरी के दौरान अब तक बिग बबल टकनीक से आंखों में बबल्स इन्जेक्ट किए जाते हैं, अगर ये आंखों में फूट जाएं तो आंखों को बड़ा नुकसान हो सकता है। वैज्ञानिकों की कोशिश है कि अब एयर बबल्स आंखों के बजाय इस नई परत में डाले जाएं, जिससे रिस्क कम होगा।


हालांकि वह यह भी मानते हैं कि चूंकि कोर्निया 0.5 मिलीमीटर मोटा है और यह 0.001 मीटर, इसलिए यह कहना मुश्किल होगा कि इसमें कोर्निया जितनी मजबूती और सहनशीलता होगी या नहीं। फिर भी इसमें कोई शक नहीं कि यह विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed