स्टेम सेल के इन्जेक्शन से दिल के दौरे का इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में लंदन के इम्पीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों ने दिल के दौरे में तुरंत आराम पहुंचाने का रास्ता खोज निकाला है। उनका दावा है कि उन्होंने स्टेम सेल का एक ऐसा इन्जेक्शन तैयार किया है जिसे दिल के दौरे के दौरान ही रोगी को लगाने पर उसे तुरंत आराम मिल सकेगा और अस्पताल तक पहुंचने से पहले मरने की आशंका काफी हद तक हम होगी।
गौरतलब है कि हृदय की ये कोशिकाएं बहुत ही कम संख्या में मौजूद होती हैं। करीब एक लाख सामान्य कोशिकाओं में 300 कोशिकाएं ऐसी होती हैं जिनकी मदद से दिल के दौरे के दौरान होने वाली क्षति को रोका जा सकता है। वैज्ञानिकों ने इन्हें खोजने का एक आसान तरीका निकाला है जिससे हृदय रोगी की इन कोशिकाओं को निकालकर वे लैब में विकसित करेंगे और दिल के दौरे की स्थिति में इनका इन्जेक्शन लगाकर रोगी का उपचार करेंगे।
'द डेली मेल' में प्रकाशित खबर के मुताबिक, यदि यह प्रयोग सफल हुआ तो स्टेम सेल के इस इन्जेक्शन की मदद से दिल के दौरे से होने वाली मौत की रोकथाम में काफी आसानी हो सकती है।