फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   heart attack treatment from stem cells

स्टेम सेल के इन्जेक्शन से दिल के दौरे का इलाज

Tue, 25 Sep 2012 03:55 PM IST
लंदन/इंटरनेट डेस्क
लंदन/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Sep 2012 03:55 PM IST
विज्ञापन
heart attack treatment from stem cells

हाल में लंदन के इम्पीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों ने दिल के दौरे में तुरंत आराम पहुंचाने का रास्ता खोज निकाला है। उनका दावा है कि उन्होंने स्टेम सेल का एक ऐसा इन्जेक्शन तैयार किया है जिसे दिल के दौरे के दौरान ही रोगी को लगाने पर उसे तुरंत आराम मिल सकेगा और अस्पताल तक पहुंचने से पहले मरने की आशंका काफी हद तक हम होगी।

विज्ञापन


इम्पीरियल कॉलेज के शोधकर्ताओं के अनुसार, इस विधि से हम रोगी की कुछ कोशिकाओं को निकालकर उनसे उसका उपचार करेंगे जिससे रिस्क काफी कम हो जाएगा। फिलहाल हम इस विधि का प्रयोग कुछ रोगियों पर करने की प्रक्रिया में हैं। यदि यह प्रयोग पूरी तरह सफल हो गया तो दिल के दौरे के दौरान ही रोगी को तुरंत आराम पहुंचाया जा सकेगा और इसका प्रभावी उपचार संभव होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हृदय की ये कोशिकाएं बहुत  ही कम संख्या में मौजूद होती हैं। करीब एक लाख सामान्य कोशिकाओं में 300 कोशिकाएं ऐसी होती हैं जिनकी मदद से दिल के दौरे के दौरान होने वाली क्षति को रोका जा सकता है। वैज्ञानिकों ने इन्हें खोजने का एक आसान तरीका निकाला है जिससे हृदय रोगी की इन कोशिकाओं को निकालकर वे लैब में विकसित करेंगे और दिल के दौरे की स्थिति में इनका इन्जेक्शन लगाकर रोगी का उपचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'द डेली मेल' में प्रकाशित खबर के मुताबिक, यदि यह प्रयोग सफल हुआ तो स्टेम सेल के इस इन्जेक्शन की मदद से दिल के दौरे से होने वाली मौत की रोकथाम में काफी आसानी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed