{"_id":"e70d3f6f347782446f8d69d85df8fdb2","slug":"heart-attack-survival-trick","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैकः दिल की धड़कनें रुक जाएं तो आजमाएं ये उपाय ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
हार्ट अटैकः दिल की धड़कनें रुक जाएं तो आजमाएं ये उपाय
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 16 Oct 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्ट अटैक के दौरान दिल की धड़कन रुकने से जान जाने का खतरा सबसे अधिक होता है। ऐसे में अगर आप थोड़ी सतर्कता बरतें तो अगले दस मिनट के भीतर दिल की धड़कन लौटने की गुंजाइश हो सकती है।
विज्ञापन
जानिए, किन 5 अजीबोगरीब वजहों से पड़ सकता है दिल का दौरा।
विज्ञापन
हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं पद्मश्री डॉ. के.के. अग्रवाल ने दावा किया है कि हार्ट अटैक से मरने वाले व्यक्ति को दस मिनट के अंदर जीवित किया जा सकता है। मौत के बाद मृतक व्यक्ति की छाती 100 बार प्रति मिनट की दर से दबाएं। दबाव डेढ़ इंच तक होना चाहिए।
विज्ञापन
पढ़ें, दिल का दौरा और स्ट्रोक रोकेगी नई दवा
डॉ. अग्रवाल यहां मारवाड़ी युवा मंच की ओर से नीलम बाटा रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। वह यहां 23 से 27 अक्टूबर तक दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित होने वाले परफेक्ट हेल्थ मेले के बारे में जानकारी देने आए थे।
‘80 का फंडा’
उन्होंने कहा कि 80 साल से अधिक समय तक जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बिना जिंदा रहने के लिए ‘80 का फंडा’ अपनाएं। कमर की चौड़ाई, लो ब्लड प्रेशर, एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रोल), पल्स दर और फास्टिंग शुगर सभी को 80 से कम रखें।
रोजाना 80 मिनट तक 80 कदम प्रति मिनट की गति से टहलें। विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए 80 दिन धूप में बैठें। हृदय रोगों एवं शुगर से बचने के लिए साल में 80 दिन अनाज न खाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि यह भ्रम है कि काजू और बादाम में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है, दरअसल इन दोनों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शून्य होती है।
दिल की सेहत कैसे दुरुस्त रखें और इससे संबंधित रोगों को कैसे दूर करें, इसके बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।