फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   healthy fruits for diabetics

अगर डायबीटिक हैं तो ये फल खाएं

Wed, 26 Sep 2012 02:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Sep 2012 02:27 PM IST
विज्ञापन
healthy fruits for diabetics
डायबीटीज के मरीजों की डाइट में कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी और ग्लूकोज का संतुलित मात्रा में होना बहुत जरूरी है। ऐसे कई फल हैं जिन्हें अगर डायबीटिक व्यक्ति की डाइट में शामिल करें तो न सिर्फ भोजन का संतुलन बरकरार रहेगा बल्कि डायबीटीज के बावजूद आप सेहतमंद जिंदगी बिता सकेंगे।
विज्ञापन


पोटैशियम, विटामिन्स के लिए आड़ू
डायबीटिक व्यक्ति के लिए आड़ू भी बहुत फायदेमंद फल है। इसमें पोटैशियम, विटामिन ए और सी तथा फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लो कैलोरी वाली छाछ के साथ आड़ू का सेवन भी डायबीटिक व्यक्ति के लिए सेहतमंद नाश्ता है।
विज्ञापन


फाइबर के लिए अखरोट
अखरोट फाइबर का एक अच्छा स्रोत तो है ही, साथ ही इसमें विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में है। एक अखरोट दिन भर की आपकी विटामिन की आवश्यकता को 70 प्रतिशत तक पूरा कर सकता है। वहीं इसमें केवल 17 कैलोरी और चार ग्राम कार्बोहाइड्रेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विटामिन के लिए सेब
कहतें हैं प्रतिदिन एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहेगा। सेब में 54 कैलोरी और 14 ग्राम कार्बोहाइड्रेट है। इसमें विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। हां, सेब को छीलें नहीं क्योंकि इसके छिलकों में एंटीऑक्सिडेंट्स होता है।

सेहतमंद साइट्रस फल
संतरे और मौसमी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। प्रतिदिन एक संतरा खाने से शरीर को फोलेट (फोलिक एसिड) और पोटैशियम भी होते हैं जिनसे रक्तचाप सामान्य रहता है।     

एंटीऑक्सिडेंट्स के लिए फल
जामुन और स्ट्रॉबेरी जैसे कुछ फल हैं जिनमें एंटीऑक्सिडेंट्स तो भरपूर मात्रा में होता ही है, साथ ही इनमें विटामिन्स और फाइबर भी मिलता है। एक चौथाई कप जामुन में 62 कैलोरी और सिर्फ 16 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है यानी इनमें दूसरे फलों की अपेक्षा कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट कम है।


जलन से छुटकारे के लिए चेरी

चेरी एक ऐसा पल है जिसमें न सिर्फ कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी कम हैं बल्कि यह ज्वलनशीलता से छुटकारा दिलाने में भी मददगार है। इसके अलावा, खट्टी चेरी में एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं। चेरी न सिर्फ डायबीटीज बल्कि हृदय रोग, कैंसर जैसे रोगों में भी बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed