फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   healthy diet for monsoon

बारिश में संक्रमण से बचाएगी ये डाइट

Mon, 08 Jul 2013 11:11 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Jul 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
healthy diet for monsoon

बारिश के मौसम में संक्रमण से बचना यानी कदम फूंक फूंक कर चलना। इन दिनों जितनी तेजी से वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण फैले हुए हैं, बचाव के लिए सिर्फ परहेज ही नहीं बल्कि प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाना भी जरूरी है।

विज्ञापन


जानिए, किस तरह की डाइट आपको इस मौसम में होने वाले संक्रमणों से बचाती है और आपकी प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाती है।

फल
फलों में आड़ू, प्लम, पपीता और केले जैसे फल इस मौसम में फायदेमंद हैं। इनमें मौजूद मिनिरल्स और पोषक तत्व शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं और शरीर को डीहाइड्रेट नहीं होने देते हैं। हां, इन्हें पहले से काटकर कतई न रखें।
विज्ञापन


हरी सब्जियां
हरी सब्जियों में मौजूद विटामिन्स, आयरन और मिनिरल्स न सिर्फ आपको पोषक तत्व देते हैं बल्कि फूड प्वाइजनिंग से भी बचाते हैं। लेकिन ध्यान रखें की हरी सब्जियों की सफाई अगर ठीक ढंग से नहीं की तो प्रतिरोधी क्षमता बढ़ने के बजाय संक्रमण बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्बल चाय
हर्बल चाय जिसमें अदरक या नींबू का इस्तेमाल हो, फ्लू को दूर रखने में बहुत मददगार है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं।

लहसुन
लहसुन शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है और वायरल संक्रमण को दूर करने के लिए लहसुन की कलियां किसी दवा से कम नहीं है। सब्जियों में लहसुन के इस्तेमाल से कतई परहेज न करें।

हल्दी
हल्दी का एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण, आपको कई तरह के रोगों से दूर रखेगा। मसाले के रूप में इसका सेवन बहुत फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed