हम जिस तरह का आहार लेते हैं, उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर होता है। बेहतर सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक आहार लेना आवश्यक होता है। पौष्टिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके ही व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है।पौष्टिक चीजों के सेवन से बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, किन चीजों को डाइट में शामिल करने से आप सेहत ठीक रहती है...
{"_id":"5ea6f1b34965b03d9269cbbe","slug":"healthy-diet-food-for-stay-healthy-and-fit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आहार में करें इन 5 चीजों को शामिल, रहेंगे स्वस्थ और फिट","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आहार में करें इन 5 चीजों को शामिल, रहेंगे स्वस्थ और फिट
Tue, 28 Apr 2020 08:56 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 28 Apr 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
टमाटर
- टमाटर को सलाद के तौर पर जरूर लेना चाहिए। टमाटर त्वचा और दिमाग के लिए भी लाभकारी होता है। टमाटर में लायकोपिन पाया जाता है, जो दिमाग की कोशिकाओं की वृद्धि में सहायता करता है। आप टमाटर का सूप बनाकर भी ले सकते हैं। अच्छी सेहत के लिए आज से ही टमाटर का सेवन शुरू कर लें।
साबुत अनाज
- स्वस्थ रहने के लिए आहार में साबुत अनाज लेना चाहिए। साबुत अनाज से पेट में होने वाली समस्याएं ठीक हो जाती हैं। साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभकारी होते हैं। सेहतमंद रहना चाहते हैं तो अपने डाइट प्लान में साबुत अनाज को शामिल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरी पत्तेदार सब्जियां
- अच्छी सेहत के लिए अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। हरी सब्जियों में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, फॉलेट व फाइटो न्यूट्रिएन्ट्स पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। अपने डाइट प्लान में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा और बीमारियां कोसो दूर रहेंगी।
विज्ञापन
दूध
- दूध के सेवन से शरीर को जरूरी खनिज पदार्थ और क्वालिटी प्रोटीन मिलता है। सेहतमंद रहने के लिए दूध जरूरी है।