{"_id":"a5a73cc4-ca85-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"google-nutrition-data-available-on-google-search-health-diet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल बताएगा कितना 'हेल्दी' है आपका खाना","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
गूगल बताएगा कितना 'हेल्दी' है आपका खाना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 01 Jun 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
आपके पसंदीदा पिज्जा में कितनी कैलोरी है या जूस में कितना नमक है, यह जानने के लिए आपको घंटों तक इंटरनेट पर सर्च करने या डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही गूगल आपको 1000 से भी अधिक तरह की डाइट के पोषक तत्वों की जानकारी देगा।
विज्ञापन
जी हां, जल्द ही गूगल अपने सर्च इंजन में ऐसी व्यवस्था करने वाला है जिसमें किसी भी डाइट को सर्च करते वक्त उसके भीतर छिपे सभी तत्वों की जानकारी सर्च के वेबपेज पर ही मिल जाएगी। इतना ही नहीं, आप अपने सवाल का जवाब सुन भी सकेंगे।
विज्ञापन
गूगल की प्रोडक्ट मैनेजर आइया मेज़रित्सकी ने अपने ब्लॉग पर बताया है कि यह जल्द ही कंप्यूटर और मोबाइल पर गूगल सर्च में यह सुविधा दी जाएगी। इसके तहत 1000 से भी ज्यादा सब्जियों, फलों, मीट और खाने की अन्य चीजों के तत्वों का पूरा ब्यौरा सर्च में डाला गया है। इस पर आप बोलकर भी सवाल कर सकेंगे और जवाब पा सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके पीछे गूगल का उद्देश्य जीवनशैली से जुड़ी अधिक से अधिक जानकारी का मजबूत नेटवर्क बनाना है, जिसे दुनिया भर में कोई कहीं से भी सर्च करके पा सके।
यह सुविधा अगले कुछ सप्ताह में अमेरिका के गूगल सर्च पर उपलब्ध हो जाएगी। हो सकता है अगले कुछ माह में यह भारत समेत दूसरे देशों में भी गूगल सर्च के दौरान मिलने लगे।