{"_id":"6339df8e-e7ce-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"five-exercises-to-improve-eye-sight","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों की रोशनी बढ़ाएंगी ये पांच एक्सरसाइज","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
आंखों की रोशनी बढ़ाएंगी ये पांच एक्सरसाइज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Jul 2013 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर कंप्यूटर पर काम या देर तक पढ़ाई के दौरान आंखें सिर्फ थक ही नहीं जाती हैं बल्कि स्ट्रेस का असर उनकी रोशनी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर अपने चेहरे का चार्म मोटे चश्मे से नहीं खराब करना चाहते हैं तो काम के दौरान या अधिक स्ट्रेस लगने पर ये एक्सरसाइज जरूर करें।
विज्ञापन
1. रिलैक्सेशन एक्सरसाइज
आंखों को अधिक स्ट्रेस से राहत पहुंचाने के लिए यह कारगर एक्सरसाइज है। इसे आप कभी भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले दोनों हाथों को आपस में रगड़ें और फिर तेजी से आंखों पर रखें। आंखों के आगे अंधेरा रहना चाहिए। कुछ क्षण बाद हाथों को हटा लें और फिर धीरे-धीरे आंखें खोलें।
विज्ञापन
2. पलके झपकाएं
आंखों पर देर तक रहने वाले तनाव को कम करने के लिए यह बहुत आसान एक्सरसाइज है। कम से कम तीन से चार सेकंड तक अपनी पलकों को लगातार झपकाएं और फिर आंखें तेजी से बंद कर लें। कुछ सेकंड बाद आंखें खोलें। आप आराम महसूस करेंगे।
विज्ञापन
3. दूर तक देखें
इसके लिए आप एक ऐसा टार्गेट चुनें जो आपकी नजर से सबसे दूर हो और उसे देखने की कोशिश करें। कम से कम पांच से दस मिनट तक यह एक्सरसाइज करें। इससे दूर की नजर मजबूत होती है और फोकस बढ़ता है।
4. '8' नंबर की कल्पना करें
आंखों का लचीलापन बढ़ाने के लिए यह अच्छी एक्सरसाइज है। अपने सामने कम से कम 10 फीट की दूरी पर ध्यान केंद्रित करें। कल्पना करें कि सामने 8 नंबर है और उसे लगातार देखें। इस नंबर की लकीरों पर आंखों को केंद्रित करें और इसके आकार के आधार पर नजर घुमाएं।
5. ज़ूम करें
फोकस तेज करने के लिए यह अच्छी एक्सरसाइज है। अपने अंगूठे पर फोकस करें। धीरे-धीरे अंगूठे को आंखों के नजदीक लाएं और फिर धीरे-धीरे इसे आंखों से दूर करें।