फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   five diseases that risk serious disease

कई गंभीर रोगों को साथ लाती हैं ये 5 बीमारियां

Thu, 06 Jun 2013 11:15 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 06 Jun 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
five diseases that risk serious disease

वैसे तो बीमारियों के दौरान खुद पर ध्यान न दें तो उनका खामियाजा गहरा हो सकता है लेकिन ऐसे भी कुछ रोग हैं जिनमें बरती गई लापरवाही आपको कई गंभीर खतरों का शिकार बना सकती है। आइए जानें ऐसे पांच रोगों के बारे में जो आपके लिए दूसरे गंभीर रोगों का आमंत्रण हो सकते हैं।

विज्ञापन


1. माइग्रेनः स्ट्रोक या हार्ट अटैक
हॉवर्ड मेडिकल स्कूल के शोधकर्ता डॉ. टोबियास कुर्थ ने अपने अध्ययन में पाया कि माइग्रेन के दर्द की गति पर निर्भर करता है कि आपको दिल के दौरे या स्ट्रोक का कितना रिस्क है। शोध के अनुसार जिन लोगों को महीने में एक बार माइग्रेन का दर्द उठता ही है, उन्हें दिल के दौरे का 50 प्रतिशत अधिक रिस्क होता है जबकि माइग्रेन का दर्द सप्ताह में बार-बार दोहराता है उन्हें स्ट्रोक का रिस्क तीन गुना अधिक होता है।
विज्ञापन


बचाव के लिए फिलहाल कोई ठोस उपाय तो नहीं है लेकिन अमेरिका की नेशनल स्ट्रोक एसोसिएशन ने अपने अध्ययन के आधार पर माना कि कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण, माइग्रेन के ट्रिगर्स से परहेज, एक्सरसाइज और वजन पर नियंत्रण जैसे उपायों से इस रिस्क को कम जरूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. हाई ब्लड प्रेशरः डायबिटीज

यह अब भी शोध का विषय है कि हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का संबंध कैसे है लेकिन इनका संबंध है, इसकी पुष्टि कई शोधों से होती है। बर्मिंघम एंड वुमेन्स हॉस्पिटल और हॉवर्ड मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर यह माना है कि हाई बीपी के मरीज को डायबिटीज का रिस्क अधिक होता है।

शोधकर्ताओं ने 38, 000 महिलाओं पर 10 साल के अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि ब्लड प्रेशर बढ़ने पर डायबिटीज का खतरा अधिक हो जाता है। अगर बीपी का मरीज मोटापे का शिकार हो तो यह खतरा दोगुना हो सकता है।

बचाव के लिए हाई बीपी के मरीज अपने डायबिटीज का टेस्ट करवाएं। वजन पर नियंत्रण रखें, नमक कम लें और सिगरेट या एल्कोहल की आदतों से छुटकारा पाएं।

3. सोरायसिसः हार्ट अटैक
जानकर आपको शायद हैरानी हो लेकिन त्वचा पर चकत्ते वाला रोग यानी सोरायसिस हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ा सकता है। पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता जोएल एम. गेल्फैंड ने अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है।

उनके अनुसार, सोरायसिस से होने वाली सूजन कई बार शरीर की धमनियों को ब्लॉक कर देती है जिससे उन्हें हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। उन्होंने सोरायसिस के मरीजों पर पांच साल के अध्ययन के आधार पर निष्कर्ष निकाला है।

सोरायसिस का तुरंत इलाज ही इससे बचाव का एकमात्र उपाय है।

4. मेटाबॉलिक सिंड्रोमः किडनी में स्टोन
मेटाबॉलिज्म से संबंझित समस्याएं यानी मेटाबॉलिक सिंड्रोम का दिल के दौरा, डायबिटीज जैसे रोगों से संबंध को लेकर कई शोध हो चुके हैं लेकिन हाल के एक शोध में इसका संबंध किडनी के स्टोन से भी बताया गया है।

शोध के अनुसार इस समस्या से ग्रसित लोगों को किडनी में स्टोन का खतरा 54 प्रतिशत अधिक रहता है।

इससे बचाव के लिए मोटापे पर नियंत्रम बेहद जरूरी है क्योंकि मोटे लोगों के शरीर में प्रोटीन और सोडियम की मात्रा अधिक होती है जो किडनी में स्टोन बनाने में मदद करती है।


5. दमाः अवसाद
यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोरैडो हेल्थ साइंस सेंटर के शोध के अनुसार दमा के मरीजों में अवसाद का रिस्क सबसे अधिक होता है। शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष पांच साल के अपने अध्ययन के आधार पर निकाला है जिसमें उन्होंने पाया कि 18 प्रतिशत दमा के रोगियों को अवसाद का खतरा अधिक रहता है।

दमा से उपचार के लिए वैकल्पिक थेरेपी जैसे योग, आयुर्वेद, होम्योपैथ आदि काफी प्रभावी हैं। इनकी मदद से बचाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed