फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   five anti aging drinks

ये हैं वो 5 ड्रिंक्स, जो चेहरे पर नहीं पड़ने देंगी उम्र की छाया

Mon, 27 May 2013 05:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 27 May 2013 05:50 PM IST
विज्ञापन
five anti aging drinks

चेहरे पर उम्र का असर न दिखें इसके लिए लोग क्या नहीं करते। एंटी एजिंग क्रीम, बोटाक्स और न जाने क्या-क्या। लेकिन ऐसी ड्रिंक्स भी हैं जिन्हें अगर आप अपनी डाइट का हिस्सा बनाएंगे तो ये आपकी च्वचा को बढ़ती उम्र की समस्याओं से दूर रखने में बहुत मददगार हो सकती हैं।

विज्ञापन


1. ब्लैक कॉफी
सुबह के नाश्ते में एक कप ब्लैक कॉफी आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है और त्वचा को लंबे समय तक ढीला नहीं होने देता है। हां, कॉफी अगर सुबह के एक कप से ज्यादा हो तो यही आपकी सेहत के लिए परेशानी का सबब भी हो सकती है।
विज्ञापन


2. ग्रीन टी

सुबह के समय या खाने के बाद एक कप ग्रीन टी की प्याली आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको लंबे समय तक फिट रखने और चेहरे की ताजगी बरकरार रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. हॉट या कोल्ड चॉकलेट
हॉट या कोल्ड चॉकलेट शेक अगर आपको पसंद है तो आपके पास इसे पीने का एक और बहाना है। कोर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में दावा किया है कि इसमें रेड वाइन या ग्रीन टी से भी ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स हैं पर कैलोरी अधिक होने के कारण इसे दिन में एक बार पीना ही सेहतमंद है।

4. रेड वाइन
जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल केमिस्ट्री के अध्ययन के अनुसार, रेड वाइन में पाया जाने वाला पाइसियाटेनॉल नामक तत्व शरीर में फैट्स बढ़ानी वाली कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।


5. दूध
दूध एक कंप्लीट फूड है जिसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है। यह शरीर में हड्डियों और मांसपेशियों को टोन करने में मदद रखता है और मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed