फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   five addictive snacks of your diet

लत के मामले में शराब से खतरनाक हैं ये पांच डाइट

Mon, 24 Jun 2013 07:40 AM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Jun 2013 07:40 AM IST
विज्ञापन
five addictive snacks of your diet

अगर आपको लगता है कि नशा सिर्फ सिगरेट या शराब का ही होता है तो आप गलत हैं, आपकी पसंदीदा डाइट भी आपको अपना आदी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। जी हां, ऐसी कुछ डाइट की चीजें हैं जिनकी लत आपके लिए मोटापे की वजह भी हो सकती है।

विज्ञापन


आइए जानें, ऐसी पांच डाइट के बारे में जो आपको कब अपना आदी बना लेती हैं, खुद आपको भी पता नहीं पड़ता।

1. चॉकलेट
कई लोग कहते हैं कि चॉकलेट उन्हें इतनी पसंद हैं कि देखकर वह खुद पर नियंत्रण ही नहीं रख पाते हैं। ऐसा हो सकता है क्योंकि चॉकलेट में थियोब्रोमाइन, फिनायथायलामिन, एंड्रामाइन और ट्राइटोफन जैसे रसायन होते हैं जो मस्तिष्क को प्रभावित करते हैं और आपके दिमाग में उसे बार-बार खाने की इच्छा पैदा करते हैं।
विज्ञापन


इसी तरह चॉकलेट में एल्कालॉयड्स भी पाए जाते हैं। गौर कीजिए, ये एल्कालॉयड्स शराब में भी होते हैं। हालांकि कुछ शोधों में यह भी माना गया है कि चॉकलेट में मौजूद ये रसायन खाने की दूसरे चीजों में भी होते हैं लेकिन उनकी लत लगे, ऐसा जरूरी नहीं है। फिर भी चॉकलेट कई लोगों को अपना आदी बनाती है, यह गुंजाइश कई शोधों में मानी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. चीज़
अगर आप भी अपने पसंदीदा पिज्ज़ा को देखकर दिल पर काबू नहीं रख पाते हैं और डाइटिंग भूलकर शुरू हो जाते हैं, तो कभी इसकी वजह पर गौर करें। पिज्जा में इस्तेमाल होने वाली चीज़ भी इसकी वजह हो सकती है। कई शोधों में पाया गया है कि चीज़ में मौजूद ओपिएट नामक तत्व मोफाइन जितना मादक होता है। यही वजह है कि जो लोग चीज़ वाले स्नैक्स अधिक खाते हैं, वे इनका परहेज करने में बार-बार असफल होते हैं।

अगर आप इनके सेहतमंद विकल्प खोज रहे हैं तो यहां क्लिक जरूर करें।

3. शक्कर
शक्कर के सेवन से मस्तिष्क में ओपिओइड का निर्माण होता है जिससे आपको खुशी का एहसास होता है और इसके बार बार सेवन की इच्छा होती है। प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी ने अपने अध्ययन के दौरान चूहों पर शोध किया और पाया कि बहुत मीठे की डाइट जिन चूहों को दी जाती है, उनकी मानसिक स्थिति और दवाओं के आदी हो चुके चूहों की मानसिक स्थिति लगभग सामान्य होती है।


4. बर्गर या प्रोसेस्ड मीट

बर्गर या प्रोसेस्ड मीट में मौजूद प्रोसेस्ड फैट्स भी आपको इसका आदी बना सकता है। फ्लोरिडा के स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टिट्यूट के अध्ययन की माने तो इनके पाचन के दौरान निकलने वाला ओपिएट आपको इसका लती बना सकता है।

5. कॉफी
कॉफी से दिन की शुरुआत करने वाले लोगों को इसकी लत अक्सर पड़ जाती है ऐसा आपने जरूर गौर किया होगा। कई शोधों में इसकी वजह निकोटिन आपको इसका आदी बना देता है और इसे छोड़ते ही सिरदर्द व भारीपन जैसी समस्याएं होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed