{"_id":"265bea430e18b57f90afc147f6843898","slug":"first-pregnancy-in-30s-can-be-riskier","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 की उम्र में प्रेगनेंसी से हो सकता है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
30 की उम्र में प्रेगनेंसी से हो सकता है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Dec 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
आज की जीवनशैली में पहले बच्चे की प्लानिंग करते-करते जो महिलाएं उम्र के 30वें पड़ाव तक पहुंच जाती हैं, उनकी सेहत के लिए बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
गर्भावस्था के दौरान अधिक खुजली बढ़ा सकती है यह खतरा
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि जो महिलाएं 30 की उम्र तक पहली बार गर्भवती होती हैं, उन्हें प्रजनन के दौरान अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं की मदद करेगी 'हिप्नोबर्थ थेरेपी'
शोधकर्ताओं का मानना है कि 30 साल की उम्र में पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को प्रीमैच्योर डिलिवरी या मृत शिशु का रिस्क सामान्य महिलाओं की अपेक्षा 20 प्रतिशत अधिक होता है।
अब तक अधिकतर शोधों में महिलाओं के लिए यह उम्र 35 वर्ष तक की मानी जाती थी।
शोधकर्ता उला वाडेनस्ट्रॉम के अनुसार, ''हमने 30 से 34 वर्ष की महिलाओं पर शोध किया और बहुत चौंकाने वाले परिणाम मिले। इन्हें तो गर्भावस्था के दौरान रिस्क अधिक होता है ही, साथ ही धूम्रपान करने वाली या ओवरवेट महिलाओं को भी यह रिस्क कहीं अधिक होता है।''
शोध के दौरान, 30 से 34 वर्ष की गर्भवती महिलाओं का 25 से 29 वर्ष की गर्भवती महिलाओं से तुलनात्मक अध्ययन किया गया है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि 20 से 30 साल के भीतर की आयु महिलाओं के लिए पहली बार मां बनने का सही समय है।
यह शोध ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।