{"_id":"967a24e06f7310ee1fd7a7ab9de5a293","slug":"feeding-antibiotics-to-animals-can-be-harmful","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस जानकारी के बाद दूध पीने से पहले सौ बार सोचेंगे आप","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
इस जानकारी के बाद दूध पीने से पहले सौ बार सोचेंगे आप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Jun 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध, अंडा, मीट आदि का सेवन आप सेहत बनाने के लिए करते हैं पर क्या हो अगर इनके सेवन से सेहत बनने के बजाय और बिगड़ जाए।
विज्ञापन
ऐसा हो सकता है कि आप जो दूध पी रहे हों और अंडे या मीट का सेवन कर रहे हों उसके कारण आपके शरीर पर एंटीबायोटिक दवाएं असर करना छोड़ दें और साधारण सा संक्रमण भी आपके लिए जानलेवा साबित हो जाए।
इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर की मानें तो हाल में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया और कृषि मंत्रालय ने राज्य सरकारों को निर्देश दिये हैं कि जानवरों को एंटीबायोटिक्स युक्ट सप्लीमेंट्स के सेवन पर तुरंत रोक लगाएं।
विज्ञापन
कृषि मंत्रालय ने अपने दिशा निर्देशों में माना है कि जानवरों से अधिक दूध व अन्य उत्पादों के लिए उनके भोजडन में एंटीबायोटिक का इस्तेमाल किया जाता है। नियमित रूप से उनके भोजन में एंटीबायोटिक का इस्तेमाल जानवरों व इन चीजों का सेवन करने वाले लोगों के शरीर को एंटीबायोटिक के प्रति बेअसर कर सकता है। ऐसे में एंटीबायोटिक व हार्मोन का जानवरों को सेवन कराने पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे एक गंभीर समस्या के रूप में देख रहा है जहां एंटीबायोटिक्स का असर शरीर पर घटता जा रहा है और यही कारण है कि पिछले छह महीनों में अमेरिका ने मवेशियों को भोजन में एंटीबायोटिक देने पर रोक लगाने के कई प्रयास भी किए हैं।
गौरतलब है कि एंटीबायोटिक्स की निष्क्रीयता के कारण ई कोली, सैमनेला व स्टाफलोकोकस जैसे जानलेवा बैक्टीरियाई संक्रमण के मामले भी काफी बढ़े हैं।