{"_id":"124b2e1dadc2852c4c3035ccb1c8db79","slug":"eye-test-can-detect-stroke","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों की जांच से चल जाएगा स्ट्रोक का पता","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
आंखों की जांच से चल जाएगा स्ट्रोक का पता
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Aug 2013 07:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खुशखबरी है। हाल में वैज्ञानिकों ने एक शोध के दौरान आंखों की जांच से स्ट्रोक का पता लगाया है। शोधकर्ताओं ने करीब 3000 ब्लड प्रेशर के मरीजों पर किए गए अपने अध्ययन में यह सफलता पाई है।
विज्ञापन
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के शोधकर्ताओं ने रेटिना के परीक्षण के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की है। शोध के दौरान रेटिना की तस्वीरों का अध्ययन किया गया और रेटिनल ब्लड सेल में होने वाले नुकसान को जांचा गया।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि हाइपरटेंसिल रेटिनोपैथी की समस्या वाले लोगों को स्ट्रोक का खतरा 35 प्रतिशत तक होता है। उनका मानना है कि आंखों की समस्याओं व इसके अध्ययन के आधार पर स्ट्रोक की आशंका का पता चल सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अब तक यह अंदाजा लगाना मुश्किल रहा है कि हाइ बीपी के किस मरीज को स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। ऐसे में इस शोध के जरिए समय से पहले ही इसकी पहचान हो सकती है।
शोधकर्ता मोहम्मद कामरान इकरम के अनुसार, ''रेटिना दिमाग की रक्त कोशिकाओं को सूचना प्रदान करने का काम भी करती है। इसमें होने वाले नुकसान की जानकारी करके स्ट्रोक का पता पहले ही लगाया जा सकता है।'' यह शोध अमेरिकी एसोसिएशन के जर्नल 'हाइपरटेंशन' में प्रकाशित हुआ है।