ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रखना है तो रोज खाएं अंडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे', यह विज्ञापन आप सभी ने कभी न कभी देखा या सुना जरूर होगा। अंडे को अपने रोजाना के भोजन में शामिल करने की एक और वजह सामने आई है।
हाल में हुए एक नए अध्ययन के मुताबिक, अंडे का व्हाइट प्रोटीन आपके ब्लड प्रेशर को ठीक उसी तरह से कम कर सकता है जिस तरह से दवाओं की खुराक करती है।
जिलीन यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम के नेतृत्वकर्ता झीपेंग यू ने बताया कि हम लेबोरेटरी में अंडे की सफेदी में एक तत्व का पता लगाया है। यह तत्व पेप्टाइड है जोकि प्रोटीनों के ब्लॉकों का निर्माण करने में से एक है।
पेप्टाइड ब्लड प्रेशर को ठीक उसी तरह से कम करता है, जिस प्रकार हाई ब्लड प्रेशर की दवा कैप्टोप्रिल करती है। यू और क्लेमसन यूनिवर्सिटी के उनके सहयोगियों ने एक पेप्टाइड का अध्ययन किया जिसे उन्होंने आरवीपीएसएल कहा।