{"_id":"571874474f1c1b61428b4ece","slug":"eating-egg-in-summer-is-healthier-to-eat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में अंडे खाएं या नहीं? मिल गया जवाब!","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
गर्मियों में अंडे खाएं या नहीं? मिल गया जवाब!
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में अंडे खाना खूब पसंद करते हैं लोग लेकिन गर्मियां आते ही अंडो से दूरी बना लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे की तासीर गर्म होती है और गर्मियों में इसे खाने से उल्टा प्रभाव पड़ सकता है। वैसे तो अंडे में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रोटीन से भरपूर अंडा सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए और डी दोनो होता है। इन सबके बावजूद क्या अंडा गर्मियों में खाना चाहिए या नहीं ये एक बड़ा सवाल है।
कई डॉक्टरों का कहना है कि ये एक मिथक है कि गर्मियों में अंडा नहीं खाना चाहिए। ये सच है कि अंडे की तासीर गर्म होती है लेकिन इसे गर्मी में खाने से कोई नुकसान नहीं होता। वास्तव में इसके कई सारे फायदे हैं। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनिरल होते हैं। ये कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस इन सभी से भरपूर होता है। अंडा अपने आप में एक संपूर्ण भोजन है जिसे खाकर आप पूरे दिन भूख महसूस नहीं करेंगे।
कुछ का ये भी मानना है कि गर्मियों में अंडा खाने से पाचन प्रभावित होता है। ये भी एक मिथक है क्योंकि अंडा गर्मियों में गर्मी और लू से बचाता है। अंडे में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जिसकी वजह से गर्मियों में ये फ्लूएड को स्तर को बराबर रखता है। साथ ही पूरे दिन शरीर में ताकत भी बनाए रखता है और थकावट नहीं होने देता।
विज्ञापन
एक दिन में कितने अंडे खाएं?
ये भी एक बड़ा सवाल है कि कितनी मात्रा में अडें खाएं जाएं क्योंकि अगर इसकी मात्रा ज्यादा हो जाएगी तो इससे पेट खराब हो सकता है। गर्मियों में दिनभर में एक या दो अंडे खाना काफी है। इससे ज्यादा खाना नुकसान कर सकता है। हां वो लोग जो बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं या फिर मांसपेशियां बना रहे हैं वो 4 से 6 अंडे खा सकते हैं लेकिन गर्मियों में दो या तीन कर दें तो सही रहेगा।
गर्मियों में अंडे को किसी भी तरह खा सकते हैं। उबाल कर या ऑमलेट बनाकर, कैसे भी खाएं सेहत को लाभ पहुंचाएगा।