फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   eat, sleep and loose weight

खाएं, चैन की नींद सोएं और वजन घटाएं

Wed, 15 May 2013 05:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 15 May 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
eat, sleep and loose weight
अगर कोई आपसे कहे कि आप अच्छी डाइट लीजिए, चैन की नीद सोइए और वजन अपनेआप कम हो जाएगा तो क्या आप यकीन करेंगे? अगर नहीं करेंगे तो जरा कोलिंबया विश्वविद्यालय के नए शोध पर गौर फरमाइए, जिसमें माना गया है कि स्लिम रहने के लिए भरपूर नींद बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया गया कि जो लोग सेहतमंद डाइट लेकर चैन की नींद सोते हैं उन्हें जंकफूड खाने की इच्छा या असमय भूख नहीं लगती और उनका वजन संतुलित रहता है। कोलंबिया विश्वविद्यालय ने यह शोध स्लीप जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के आधार पर किया था जिसमें माना गया था कि गलत खानपान का नींद और वजन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


अगर आप भी अच्छी नींद लेकर अपना वजन नियंत्रित करना चाहते हैं तो डाइट में इन चार चीजों को जरूर शामिल करें, फर्क आप खुद महसूस करेंगे।

किवी
पहाड़ी फल किवी को डाइट में शामिल करने से शरीर को अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और सेरोटोनिन नामक तत्व मिलते हैं जिससे नींद अच्छी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओट्स
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन के अनुसार, रात में ओट्स खाने से भी नींद अच्छी आती है और जंकफूड खाने की इच्छा कम होती है। ओट्स में कैलोरी कम होती है और कार्बोहाइड्रेट्स व ट्राइपटोफन अधिक होता है जो नींद आने में मदद करता है।

बादाम
बादाम में मौजूद मैग्नीशियम अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन, अमीनो एसिड जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को रोकते हैं। इसके अलावा इसमें ट्राइपटोफन नामक तत्व है जो अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है।


केला
आमतौर पर हम केला रात में खाने से परहेज करते हैं लेकिन अच्छी नींद के लिए यह बहुत फायदेमंद फल है। न्यूरोसाइंस पत्रिका के अनुसार, केले में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है जो मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है, भूख शांत होती है और हम चैन की नींद सोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed