{"_id":"faad7cf961978d6165ed546c5e2a288e","slug":"easy-remedy-to-get-rid-of-snoring","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्राटे से छुटकारा चाहिए तो आजमाएं ये आसान उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
खर्राटे से छुटकारा चाहिए तो आजमाएं ये आसान उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या सोते वक्त आपको अपने खर्राटों के कारण कई बार शर्मिंदगी उठानी पड़ती है? अगर आप लाख कोशिशों के बाद भी खर्राटे से छुटकारा नहीं पा सके हैं तो आप इसका आसान और कारगर उपाय जरूर जानना चाहेंगे।
विज्ञापन
एक्सटर यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार, प्रतिदिन 20 मिनट तक गाना गाने से खर्राटों की समस्या में आराम पाया जा सकता है। शोध के दौरान प्रतिदिन 20 मिनट तक गाने का अभ्यास करने वाले प्रतिभागियों के खर्राटे की समस्या में 15 प्रतिशत तक कमी हुई।
विज्ञापन
खर्राटों से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 आसान व्यायाम
विज्ञापन
शोधकर्ता मैककोलम हिल्टन बताते हैं, ''अक्सर गले और नाक की नली में ऑक्सीजन पास होने में दिक्कत की वजह से लोगों को खर्राटे की समस्या होती है। शोध में हमने पाया कि गाने के दौरान गले की मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं जिससे सांस लेते वक्त कोई रुकावट नहीं होती है और खर्राटे कम होने लगते हैं।''
इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह भी पाया है कि गाना ऐसा व्यायाम हो सकता है जो न सिर्फ खर्राटे में आराम दिलाता है बल्कि अनिद्रा, हाइपरटेंशन, स्ट्रोक और दिल के रोगों में भी आराम पहुंचाता है।
अब अगर आपको नहाते वक्त या खाली समय में गाना गाने से कोई रोकता है तो आपके लिए गाना गाने का इससे सेहतमंद बहाना क्या हो सकता है।