इस हफ्ते मेहमानों को बनाकर खिलाएं मोजरेला चीज स्टिक्स, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोजरेला चीज स्टिक्स एक इटैलियन स्नैक्स है। अगर आपके घर मेहमान आ रहे हैं या किटी पार्टी होनी है और आप सोच रहे हैं क्या क्या बनाया जाए? तो आप मोजरेला चीज स्टिक्स को बना सकते हैं। यह टेस्टी के साथ-साथ बनाना भी बहुत आसान है। आज हम आपके साथ गाजियाबाद के इंदिरापुरम के बीयर हाउस कैफे में तैयार होने वाले टेस्टी मोजरेला चीज स्टिक्स की रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जिसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
• ¼ कप आटा
• 1 कप ब्रेडक्रंब
• 2 अंडे
• 1 चम्मच दूध
• 1 पौंड मोजरेला चीज
• 1 कप वनस्पति तेल
• 1 कप पिज्जा सॉस
तरीका-
-मोजरेला चीज स्टिक्स को बनाने के लिए सबसे पहले मोजरेला चीज को फ्रेंच फ्राइज की तरह लंबा लंबा काट लें।
-अब अक बर्तन में अंडे और दूध को फेंट लें
-मोजेरेला चीज के हर स्टिक को आटे के साथ कोट करें, फिर अंडे में डुबोएं और फिर ब्रेडक्रंब में रोल करें।
-चीज को अंडे के मिश्रण मे दोबारा डुबाएं। ऐसा करने से चीज के पिघलकर बाहर आने का खतरा नहीं रहता
-इस कोटेड चीज स्टिक्स को करीब 45 मिनट के लिए फ्रिज में रखें
-कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो फ्रिज से स्टिक्स निकालकर सावधानी के साथ लगभग एक मिनट के लिए या सुनहरा होने तक पकाएं।
-इन स्टिक्स को कढाई से निकालकर टीशू पेपर या किचन टावल पर रखें, जिससे इनमें से अतिरिक्त तेल निकल जाए।
-तारतार सॉस के साथ गर्मागरम मोजरेला चीज स्टिक्स परोसें।