फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   easy and simple mango laddoo recipe

इस हफ्ते आम से झटपट बनाएं मैंगो लड्डू, ट्राई करें यह टेस्टी रेसिपी

Fri, 17 May 2019 05:33 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 17 May 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
easy and simple mango laddoo recipe
mango laddoo - फोटो : facebook

गर्मियों के सीजन में आम सभी के पसंदीदा फलों में से एक होता है। आम से आप बहुत सारी रेसिपी भी बनाते होंगे, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं आम से तैयार होने वाले लड्डू के बारे में। लड्डू तो आपने बहुत खाए होंगे, लेकिन आम के लड्डू खारप आप आम के सीजन को खास बना सकती हैं। इसके अलावा आप मेहमानों के आगे कुछ नया सर्व कर सकती हैं। आइए जानते हैं टेस्टी आम से तैयार होने वाले लड्डू की रेसिपी के बारे में...

विज्ञापन

easy and simple mango laddoo recipe
mango
आम के लड्डू की सामग्री
-500 ग्राम आम का रस
-200 ग्राम दरदरा पिसा बेसन
-250 ग्राम पिसी हुई चीनी
-200 ग्राम घी
-1 कटोरी ताजी मलाई
-1 कटोरी रवा
-1 चम्मच पिसी इलायची
-1/2 कटोरी कटे ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश)
विज्ञापन
विज्ञापन

easy and simple mango laddoo recipe
mango laddoo - फोटो : facebook
आम के लड्डू बनाने की विधि
-सबसे पहले कढ़ाही में घी पिघला कर बेसन और रवा डालकर धीमी आंच पर भूनें।
-बेसन और रवा जब हल्का गुलाबी रंग हो जाए और जब उसमें से सौंधी महक आने लगे तब इसमें आम का रस धीरे-धीरे डालते रहें।
-पलटे की मदद से मिक्सचर को अच्छी तरह मिलाएं।
-करीब आधा घंटे रखने के बाद आप देखेंगे कि यह पूरी तरह खिल गया है।
-अब इसे मीडियम आंच पर रखकर पांच मिनट भूनें और मलाई मिलाएं।
-जब मिक्सचर कढ़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर उसमें कटे काजू-बादाम, किशमिश डालकर ढक दें।
-ठंडा होने पर उसमें पिसी चीनी, इलायची मिलाएं व गोल-गोल लड्डू बना कर रख लें।
-अब आप आम के इन लड्डूओं को परोस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed