{"_id":"5cdd553fbdec220732262e4e","slug":"easy-and-simple-mango-laddoo-recipe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते आम से झटपट बनाएं मैंगो लड्डू, ट्राई करें यह टेस्टी रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
इस हफ्ते आम से झटपट बनाएं मैंगो लड्डू, ट्राई करें यह टेस्टी रेसिपी
Fri, 17 May 2019 05:33 PM IST
मोना नारंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Fri, 17 May 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
mango laddoo
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों के सीजन में आम सभी के पसंदीदा फलों में से एक होता है। आम से आप बहुत सारी रेसिपी भी बनाते होंगे, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं आम से तैयार होने वाले लड्डू के बारे में। लड्डू तो आपने बहुत खाए होंगे, लेकिन आम के लड्डू खारप आप आम के सीजन को खास बना सकती हैं। इसके अलावा आप मेहमानों के आगे कुछ नया सर्व कर सकती हैं। आइए जानते हैं टेस्टी आम से तैयार होने वाले लड्डू की रेसिपी के बारे में...
विज्ञापन
mango
आम के लड्डू की सामग्री
-500 ग्राम आम का रस
-200 ग्राम दरदरा पिसा बेसन
-250 ग्राम पिसी हुई चीनी
-200 ग्राम घी
-1 कटोरी ताजी मलाई
-1 कटोरी रवा
-1 चम्मच पिसी इलायची
-1/2 कटोरी कटे ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश)
-500 ग्राम आम का रस
-200 ग्राम दरदरा पिसा बेसन
-250 ग्राम पिसी हुई चीनी
-200 ग्राम घी
-1 कटोरी ताजी मलाई
-1 कटोरी रवा
-1 चम्मच पिसी इलायची
-1/2 कटोरी कटे ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश)
विज्ञापन
विज्ञापन
mango laddoo
- फोटो : facebook
आम के लड्डू बनाने की विधि
-सबसे पहले कढ़ाही में घी पिघला कर बेसन और रवा डालकर धीमी आंच पर भूनें।
-बेसन और रवा जब हल्का गुलाबी रंग हो जाए और जब उसमें से सौंधी महक आने लगे तब इसमें आम का रस धीरे-धीरे डालते रहें।
-पलटे की मदद से मिक्सचर को अच्छी तरह मिलाएं।
-करीब आधा घंटे रखने के बाद आप देखेंगे कि यह पूरी तरह खिल गया है।
-अब इसे मीडियम आंच पर रखकर पांच मिनट भूनें और मलाई मिलाएं।
-जब मिक्सचर कढ़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर उसमें कटे काजू-बादाम, किशमिश डालकर ढक दें।
-ठंडा होने पर उसमें पिसी चीनी, इलायची मिलाएं व गोल-गोल लड्डू बना कर रख लें।
-अब आप आम के इन लड्डूओं को परोस सकते हैं।