फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   e-cigarettes are not harmful

सिगरेट नहीं छोड़ सकते तो यह विकल्प नुकसानदेह नहीं

Fri, 01 Aug 2014 11:21 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
e-cigarettes are not harmful

वैज्ञानिक शोधों से पता चला है कि पारंपरिक सिगरेटों के मुकाबले ई-सिगरेट काफ़ी कम नुक़सानदेह हो सकती हैं।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों का कहना है कि पारंपरिक सिगरेटों को इलेक्ट्रॉनिक सिगरेटों से बदलकर धूम्रपान से होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है हालांकि इसके दीर्घकालिक प्रभावों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

'एडिक्शन जर्नल' में शोधकर्ताओं ने सलाह दी है कि ई-सिगरेटों पर तंबाकू वाली सिगरेटों के मुक़ाबले नियम कम कठोर होने चाहिए।

लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि बिना किसी पुख़्ता सुबूत के इन्हें बढ़ावा देना ठीक नहीं है।

तंबाकू का धुआं अंदर ले जान के बजाय ई-सिगरेट पीने वाले वाष्पीकृत तरल निकोटीन को सांस के साथ अंदर लेते हैं।

ब्रिटेन में करीब बीस लाख लोग इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पीते हैं और इनकी लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ रही है।

मतभेद
विश्व व्यापार संगठन और ब्रिटेन के राष्ट्रीय अधिकारी ई सिगरेट की बिक्री, विज्ञापन और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाली नीतियों पर विचार कर रहे हैं।

एक अंतरराष्ट्रीय दल ने 81 शोधों की जांच की। उनका कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट में तंबाकू के धुएं में पाए जाने वाले कुछ ज़हर तो होते हैं लेकिन काफ़ी कम मात्रा में।
विज्ञापन


शोधकर्ता यह भी कहते हैं कि ई-सिगरेट का इस्तेमाल शुरू करने पर धूम्रपान के आदी सिगरेट पीना कम कर सकते हैं या छोड़ सकते हैं।

शोधपत्र के एक लेखक, लंदन के क्वीन मेरी विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर पीटर राएक कहते हैं, "नियम बनाने वालों को ई-सिगरेट के बाज़ार को कमज़ोर करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे वह धूम्रपान करने वालों को इन सुरक्षित उत्पादों को अपनाने से रोक सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन स्कूल ऑफ़ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के प्रोफ़ेसर मार्टिन मैक़की भी इस विश्लेषण में शामिल थे। उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य से जुड़े लोगों में ई-सिगरेट पर गहरे मतभेद हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed