फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Dyslexia survey

रिसर्च: आंखों से कमजोर नहीं होते डिस्लेक्सिया के रोगी

Thu, 28 May 2015 12:12 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Thu, 28 May 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
Dyslexia survey

डिस्लेक्सिया पीड़ित बच्चों में अक्षर या अंक पढ़ते वक्त ‘शब्द अंधत्व’ की स्थिति पैदा होती है, जिसके चलते उन्हें अक्षर या अंक समझ नहीं आते हैं और वे आंखों पर दबाव डाल बैठते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में बच्चे की आंखों के कमजोर होने का भ्रम होता है। लेकिन नए शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि इन बच्चों में ‘शब्द अंधत्व’ का आंखों की कमजोरी के साथ कोई सीधा संबंध नहीं होता है।
विज्ञापन


शोध के दौरान इस तथ्य का वैज्ञानिक ढंग से परीक्षण किया गया कि डिस्लेक्सिया और दृष्टि दोष के बीच वास्तव में कोई संबंध है या यह केवल एक मिथक है।

प्रसिद्ध जर्नल ‘पीडियाट्रिक्स’ में प्रकाशित रिपोर्ट में शोध का नेतृत्व करने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के डॉ. कैथी विलियम्स ने कहा कि इस बीमारी से पीड़ित कुल बच्चों की संख्या की तुलना में बहुत कम बच्चों को आंखों की समस्या पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके सहयोगी डॉ. अलेक्जेंडर क्रेविन ने बताया कि हमारे शोध के निष्कर्ष उन परिवारों को पूरी तरह निश्चिंत रहने की सलाह देते हैं जो मानते हैं कि उनके बच्चों में पढ़ने लिखने की समस्या का आंखों की बीमारी से कोई ताल्लुक है।

लक्षण
- शब्द पहचानने में परेशानी के कारण बच्चा आंखों पर जोर देता है
- किताबों में लिखी बातें पढ़ने व याद रखने में परेशानी का अनुभव
- वर्णमाला, संख्या में दिक्कत, बी को डी या 6 को 9 समझ बैठता है बच्चा
- बच्चा बहुत धीरे धीरे पढ़ता है, ऐसे में भ्रम होता है कि आंखें कमजोर हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed