फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   drying clothes indoor can increase infection risk

गीले कपड़े कमरे में सुखाना इस मामले में है नुकसानदायक

Mon, 01 Dec 2014 11:30 AM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
drying clothes indoor can increase infection risk

कपड़े चाहें हाथ से धोएं या फिर वाशिंग मशीन में, अगर आप इन्हें धूप के बजाय घर के भीतर ही अक्सर सुखा लेते हैं तो यह फेफड़ों की सेहत से जुड़ा खतरा हो सकता है।

विज्ञापन


मनचेस्टर के नेशनल एस्पेर्गिलोसिस सेंटर के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है कि जो लोग गीले कपड़ों को घर के भीतर ही सुखाते हैं, उन्हें फेफड़ों से जुड़े खास किस्म के संक्रमण का रिस्क अधिक होता है।
विज्ञापन


शोध की मानें तो कपड़े भीतर सुखाने से कमरे की नमीं 30 प्रतिशत बढ़ जाती है जिससे एर्स्पेगिलस फ्यूमिगेटस स्पोर्स नामक कीटाणुओं के पनपने का माहौल बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कीटाणु फेफड़ों में संक्रमण व साइनसाइटिस की समस्या का रिस्क बढ़ाता है।

शोधकर्ता प्रोफेसर डेविड डेनिंग के अनुसार, ''कमरे के भीतर वाशिंग मशीन रखने वाले लोगों के लिए इसका अधिक रिस्क है क्योंकि एक बार की धुलाई में करीब दो लीटर पानी कमरे की नमीं बढ़ाता है। इसमें फंगस के पनपने का रिस्क बढ़ता है और इससे लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।''

क्या है एर्स्पेगिलोसिस

drying clothes indoor can increase infection risk

एर्स्पेगिलोसिस एक ऐसा संक्रमण है जो एर्स्पेगिलस नामक फंगस से होता है। यह श्वासन प्रक्रिया को प्रभावित करता है, खासतौर पर श्वास नली, साइनस और फेफड़े।

कमजोर प्रतिरोधी क्षमता वाले लोगों को इसका रिस्क अधिक होता है।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि वाशिंग मशीन का ‌इस्तेमाल लिविंग रूम या बेडरूम में करने के बजाय खुली जगह पर करना ही समझदारी है। खुली बालकनी या धूप वाली जगह पर कपड़ों को धोना और सुखाना इसलिए ही सबसे उपयुक्त माना जाता है कि इसससे सफाई के साथ-साथ कीटाणु भी दूर होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed