{"_id":"fb449a9444fef75dabe09cad9b8f7184","slug":"drinking-milk-in-pregnancy-make-child-taller","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भावस्था में यह आदत बढ़ाएगी बच्चों की लंबाई","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
गर्भावस्था में यह आदत बढ़ाएगी बच्चों की लंबाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Sep 2013 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की लंबाई तेजी से बढ़े इसके लिए हेल्थ ड्रिंक्स से लेकर तमाम तरह के सप्लीमेंट्स को विज्ञापनों में देखकर अगर आप आजमा चुके हैं तो जान लें कि गर्भावस्था के दौरान अगर जच्चा नियमित रूप से एक गिलास दूध की आदत डाल लें, तो बच्चों की लंबाई अधिक होती है।
विज्ञापन
डेनमार्क में हुए एक शोध की मानें तो गर्भावस्था के दौरान रोज एक गिलास दूध के सेवन से बच्चे की लंबाई अच्छी होती है, यहां तक कि किशोरावस्था में भी बच्चों की लंबाई बढ़ने का इससे संबंध है।
विज्ञापन
शोध के दौरान 1980 के दशक में पैदा हुए बच्चों की लंबाई और गर्भवस्था के दौरान मां द्वारा दूध के सेवन से जुड़ी जानकारियों पर अध्ययन किया गया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि शुरुआती दौर में दूध का सेवन आगे के सालों में भी बच्चों की लंबाई से संबंधित है।
विज्ञापन
बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए डालें यह अच्छी आदत
इस दौरान पैदा हुए बच्चों के वजन और लंबाई का विवरण लिया गया और 20 साल बाद दोबारा उनके वजन व लंबाई का विवरण लिया गया है। उनके अनुसार, जो महिलाएं प्रतिदिन 150 मिलीलटर से अधिक दूध यानी एक गिलास दूध का सेवन गर्भावस्था के दौरान अधिक करते हैं उनके बच्चों की लंबाई अच्छी रहती है।
इतना ही नहीं, शोध में यह भी पाया गया है कि गर्भावस्था के दौरान रोजाना एक गिलास दूध पीने वाली महिलाओं के बच्चों में किशोरावस्था के दौरान इन्सुलिन तेजी से बनता है जिससे डायबिटीज टाइप 2 का रिस्क उन्हें कम होता है।