{"_id":"fce19f6a7d0e13970abc6df44675bc51","slug":"drinking-daily-boost-skin-cancer-risk","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आप रोज शराब पीते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अगर आप रोज शराब पीते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 29 Jan 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में हुए एक शोध की मानें तो नियमित रूप से एल्कोहल का सेवन करने वाले लोगों को त्वचा के कैंसर का रिस्क 55 प्रतिशत अधिक होता है।
विज्ञापन
पढ़ें - असली मर्द कभी नहीं करते ये पांच गलतियां
ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ डर्माटोलॉजिस्ट के शोधकर्ताओं ने माना कि जो लोग प्रतिदिन शराब के दो जाम लेते हैं उन्हें मेलेनोमा कैंसर होने की आशंका 18 प्रतिशत अधिक होती है।
विज्ञापन
पढ़ें - कैसे पहचानें पुरुषों में अक्सर होने वाले कैंसर को
विज्ञापन
इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि दिन में चार ड्रिंक या इससे अधिक एल्कोहल का सेवन करने वाले लोगों को स्किन कैंसर का रिस्क 55 प्रतिशत अधिक हो सकता है।
उनके अनुसार, एक ड्रिंक में 12.5 ग्राम एल्कोहल है जो एक ग्लास वाइन या आधा पिंट बीयर हो सकती है।
शोधकर्ताओं का दावा है कि एल्कोहल त्वचा को सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणों के आगे अधिक संवेदनशील बना देती है, जिससे उन्हें इन किरणों से तेजी से नुकसान होता है।
करीब 6,200 मरीजों पर किया गया यह शोध ब्रिटिश जर्नल ऑफ डर्माटोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।