Diwali 2018: गुलकंद से भरे ये Rose लड्डू एक बार तो चखिए जनाब, उंगलियां चाटेंगे
दूध- 2 लीटर
नींबू का रस- 4 टेबलस्पून
गुलाब सिरप- 90 ग्राम
गुलाब सार- 1/2 टीस्पून
चीनी पाउडर- 100 ग्राम
दूध- 50 मि.ली.
गुलकंद- स्वाद के लिए
सूखे गुलाब की पंखुड़ियां- गार्निश के लिए
विधि
-सबसे पहले पैन में दूध डाल कर उबाल लें और फिर इसमें नींबू का रस डालकर इसे फाड़ लें
-अब इसे छान कर इसका पानी अलग करें और इसे कटोरे में निकालें
-अब आप इसमें गुलाब सिरप, गुलाब सार, चीनी पाउडर, दूध डालकर इसे गूंथ लें
-तैयार हुए मिश्रण से कुछ हिस्सा लेकर लड्डू की तरह गोल करें और इसके बीच गुलकंद भरकर अच्छी तरह कवर करके लड्डू का आकार दें।
-तैयार किए हुए लड्डू को 30 मिनट तक फ्रिज में रखें।
-आपके Gulkand Filled Rose Ladoo बनकर तैयार है। अब इसे सर्व करें।