फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   diet to get rid of tooth cavity

चीज और मूंगफली करेंगे दांतों की रखवाली

Sun, 02 Jun 2013 04:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 02 Jun 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
diet to get rid of tooth cavity

दांतों में कैविटी को अगर दरकिनार किया तो दांतों की सड़न या गिरने को रोकना आसान नहीं होता। ऐसे में कैविटी से दूरी के लिए दांतों की सफाई, डेंटल चेकअप और हाइजीन की आदतें जितनी ही जरूरी है, उतनी ही कामयाब सही डाइट भी है।

विज्ञापन


आइए जानें, आपकी डाइट में कौन सी पांच चीजे कैविटी से लड़ने में आपकी मदद करती हैं।

1. चीज़
डाइट में थोड़ी चीज़ दांतों को कैविटी से दूर रखने के लिए घाटे का सौदा नहीं है। चीज़ में मिनिरल और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होते हैं जो दांतों को सड़ाने वाले एसिड को रोकते हैं।
विज्ञापन


खासतौर पर चीज़ में मौजूद कैसिइन नामक प्रोटीन कैल्शियम के साथ मिलकर दांतों पर प्लेक जमा होने से रोकता है। केवल पांच ग्राम चीज़ का सेवन दांतों को सड़न से बचाने के लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. सेब
रोज एक सेब खाने से सिर्फ डॉक्टर ही नहीं डेन्टिस्ट भी दूर रहता है। दरअसल सेब खाते वक्त इसमें मौजूद फ्लेवनॉयड्स के साथ मिलकर लार दांतों को साफ रखती है। कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दांतों और मुंह में संक्रमण होने से बचाते हैं।

3. कोकोआ और काली चाय
कोकोआ और बिना शक्कर की काली चाय में मौजूद पोलिफेनॉल्स और फ्लेवनॉयड्स दांतों को कैविटी से बचाने में बेहद मददगार हैं।

कोकोआ में मौजूद पोलिफेनॉल्स मुंह में स्ट्रेपटोकोकस और एस. सैंगुइस नामक बैक्टीरिया से दूर रखते हैं जो दांतों को खोखला करने वाला एसिड बनाते हैं। हां, ध्यान रखें कि कोकोआ का मतलब यहां चॉकलेट बार या मीठे चॉकलेट शेक से नहीं बल्कि सिर्फ कोकोआ के पाउडर से है।


वहीं बिना शक्कर वाली काली चाय में फ्लेवनॉयड्स हैं जो दांतों को बैक्टीरियाई संक्रमण से बचाती हैं।

4. करौंदा
करौंदा का फल या इसकी तटनी को अगर थोड़ी मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करें तो भी दांतों को कैविटी से बचाने में आसानी होती है। इसमें मौजूद फ्लेवनॉयड्स लार में संक्रमण फैलाने बैक्टीरिया को खत्म करते हैं जिससे दांत मजबूत रहते हैं।

5. मूंगफली
मूंगफली या इसके बने मक्खन में फाइबर और ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो दांतों को प्लेक से बचाने में मदद करते हैं जिससे कैविटी की समस्या नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed