फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   diet tips for healthy skin

दमकती त्वचा के लिए ऐसी रखें डाइट

Tue, 20 Nov 2012 03:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 20 Nov 2012 03:17 PM IST
विज्ञापन
diet tips for healthy skin

सर्दियों में त्वचा रूखी और सांवली न दिखे इसके लिए हम क्या-क्या नहीं करते। तमाम तरीके के कॉस्मेटिक्स चेहरे पर लगाते हैं या फिर तरह-तरह के स्किन ट्रीटमेंट लेते हैं, फिर भी हम त्वचा से संबंधित समस्याओं से परेशान ही रहते हैं। लेकिन अगर हम अपनी दिनचर्या पर थोड़ा ध्यान दें और अपनी डाइट प्लान को हेल्दी बना लें तो त्वचा की आधी से ज्यादी समस्याएं अपनेआप खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन


अगर आप भी दमकदार और सेहतमंद त्वचा पाना चाहते हैं तो अपनी त्वचा की कमियां मेकअप से छिपाने के बजाय अपनी डाइट पर ध्यान दें और इन उपायों को अपनाएं।

खूब पानी पीएं
स्वस्थ और दमकती त्वचा के लिए सबसे जरूरी है पानी का अधिक से अधिक सेवन। प्रतिदिन कम से कम दो लीटर पानी जरूर पीएं। पानी से न सिर्फ त्वचा को नमी मिलती है बल्कि शरीर के टॉक्सिन्स निकल जाते हैं जिससे त्वचा संक्रमण से दूर रहती है।
विज्ञापन


फाइबर डाइट लें
खूबसूरत त्वचा के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजें ले रहे हैं या नहीं। फाइबर युक्त भोजन पाचन के लिए तो बेहतर है ही, साथ ही यह शरीर के टॉक्सिन्स हटाने में भी सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइसी और ऑयली डाइट से बचें
हेल्दी स्किन के लिए बेहद जरूरी है हेल्दी डाइट। बहुत अधिक मसालेदार और तैलीय भोजन से जितना शरीर को नुकसान पहुंचता है, उतनी ही समस्याएं त्वचा पर होती हैं। ऐसे में स्पाइसी और ऑयली डाइट से दूरी बरतें।

जिंक के साथ विटामिन ए, सी और ई
जिंक के साथ अगर विटामिन ए, सी और ई का सेवन इन्हें स्किन विटामिन्स बनाता है। गाजर, पालक, ब्रोकली और अखरोट में विटामिन ए अच्छी मात्रा में मिलता है जबकि साइट्रस फल, बंद गोभी, टमाटर, स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन ई नट्स, गेंहू और धूप में पाया जाता है। जिंक गेंहू, तरबूज, कद्दू, मटन, ऑयस्टर, कलेजी आदि में अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिंक और विटामिन ए मिलकर कोलाजेन और इलास्टिन का निर्माण करते हैं जिससे त्वचा ढीली नहीं पड़ती।

भोजन को जरूरत से ज्यादा न पकाएं
स्वाद के लिहाज से भोजन को अकसर हम खूब पकाते हैं जिसमें कई बार जरूरी विटामिन्स और मिनिरल्स खत्म हो जाते हैं। ऐसे में भोजन को आवश्यकता से अधिन न पकाएं। हो सके तो भोजन के साथ-साथ स्प्राउट्स, सैलेड और फल जरूर खाएं जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की कमी न हो और त्वचा सेहतमंद दिखे।


कैफीन से बरतें दूरी
चाय, कॉफी और एयरेटेड ड्रिंक्स का अधिक सेवन त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक है। इनके अधिक सेवन से शरीर डीहाइड्रेट करते हैं जिसका असर त्वचा पर भी साफ नजर आने लगता है।

एल्कोहल और सिगरेट से करें तौबा
एल्कोहल और सिगरेट से आपकी त्वचा उम्र से पहले ही एजिंग का शिकार हो सकती है इसलिए लंबे समय तक जवां और फिट त्वचा के लिए इनसे दूरी बना ही लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed