फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   diet for good eyesight

इन्हें डाइट में शामिल करेंगे तो छूट सकता है चश्मा

Thu, 07 Mar 2013 10:22 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 07 Mar 2013 10:22 AM IST
विज्ञापन
diet for good eyesight

दिन भर कंप्यूटर के आगे काम, खाली टाइम में टीवी और गलत खानपान, ऐसे में आंखों पर चश्मा तो चढ़ेगा ही। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट पर थोड़ा सा ध्यान देंगे तो आंखों पर कम पावर के चश्मे से निजात तो पा ही सकते हैं। आइए जानें, किन चीजों को डाइट में शामिल करने से आंखों की रोशनी तेज रहेगी और आप चश्मे से दूर रहेंगे।

विज्ञापन

 
पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक और हरी सब्जियों में कैरोटीनॉयड्स, खासतौर पर ल्यूटीन भरपूर मात्रा में होते हैं जो आंखों की धूप व हानिकारक किरणों से रक्षा करते हैं। हफ्ते में तीन दिन तो कम से कम हरी सब्जी जरूर खाएं।
विज्ञापन

 
पीले फल

विटामिन ए, सी और ई से भरपूर कई पीले फल आपकी आंखों के लिए फायदेमंद हैं। पपीता, संतरा, नींबू आदि का सेवन अपनी डाइट में शामिल करें। ये दिन की रोशनी में आपके देखने की क्षमता बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्याज-लहसुन
अपनी डाइट में प्याज और लहसुन को जरूर शामिल करें। इनमें सल्फर होता है जो आंखों के लिए ग्लूटाथाइन नामक एंटीऑक्सीडेंट तैयार करता है।
 
सोया उत्पाद
सोया व इसके उत्पाद में फैट्स बहुत कम होता है व प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। इसमें जरूरी फैटी एसिड, विटामिन ई व कई जरूरी तत्व होते हैं जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
 
अंडे
अंडे में सिस्टाइन, सल्फर, लेसिथिन, अमीनो एसिड और ल्यूटेन नामक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं। इसमें विटामिन बी2 भी होता है जो आंखों को मोटियाबिंद जैसे रोग से दूर रखता है।
 
अंगूर
अंगूर के सेवन से रात में देखने की क्षमता बढ़ती है।
 
गाजर और शिमला मिर्च
गाजर और शिमला मिर्च को डाइट में जरूर शामिल करें। इनमें विटामिन ए और विटामिन सी अच्छी मात्रा में है जो आपकी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं।    
 
दूध व डेयरी उत्पाद
दूध व इससे बनने उत्पादों में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है जो आंखों की कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। इनमें विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है जो आंखों की रोशनी तेज होता है।

 
टमाटर
डाइट में टमाटर का सेवन भी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें ल्यूटीन व जीएक्सेनथाइन जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो आंखों की रक्षा करते हैं। साथ ही इसके सेवन से देखने की क्षमता भी बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed