फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   diaper affects walk of babies

डायपर पहनाया तो आपका बच्चा चलेगा टेढ़ी चाल!

Mon, 01 Jul 2013 05:38 PM IST
लंदन/एंजेसी
लंदन/एंजेसी Updated Mon, 01 Jul 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
diaper affects walk of babies

अगर आप अपने बच्चों को दिन भर डायपर पहनाकर रखते हैं तो सावधान हो जाएं। हो सकता है कि दिन भर डायपर पहनने से आपके नौनिहाल की चाल ही बिगड़ जाए। हाल में हुए एक शोध की मानें तो जो बच्चे अधिक डायपर पहनते हैं उनकी चाल सीधी नहीं रहती है बल्कि डायपर न पहनने वाले बच्चे जल्दी और सीधा चलना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के शोध में शोधकर्ताओं ने 13 से लेकर 19 महीनों तक के 60 बच्चों का परीक्षण किया और यह निष्कर्ष निकाला कि डायपर पहनने का बच्चों की चाल पर नकारात्मक प्रभाव होता है।
विज्ञापन


शोध के दौरान उन्होंने बराबर उम्र के बच्चों की चाल का परीक्षण किया जिसमें कुछ डायपर पहनने वाले बच्चे थे और कुछ बिना डायपर के रहने वाले बच्चे थे।

शोधकर्ता डॉ. कैरन एडोल्फ ने बताया, 'अपने अध्ययन में हमने पाया कि आप जितना जल्दी अपने बच्चे को डायपर पहनना शुरू कर देंगे उसकी चाल उतनी ही खराब होगी। संभवतः डायपर में बच्चों के पैरों के बीच अधिक दूरी होती है इस वजह से उनकी चाल बिगड़ सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक शोधकर्ता यह अध्ययन कर ही रहे हैं कि डायपर का संबंध बच्चों के शारीरिक विकास से किस हद तक है। एडोल्फ के अनुसार, हमने शायद कभी सोचा नहीं होगा कि आमतौर पर हम बच्चों की देखभाल के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल करते हैं उनका बच्चों की सेहत पर ही गलत प्रभाव पड़ सकता है। हम अब भी इस दिशा में अध्ययन कर रहे हैं इसलिए डायपर पहनाएं या न पहनाएं इस दिशा में ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed