फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   dangers of sore throat

नजरअंदाज न करें गले का दर्द, हो सकता है यह खतरा

Tue, 06 Jan 2015 11:32 AM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
dangers of sore throat

गले में खराश या दर्द को इस मौसम में हम ठंड का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह दर्द केवल मौसमी न होकर किसी बड़ी बीमारी के लक्ष्ाण्ा भी हो सकते हैं। इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं।

विज्ञापन


बैक्टीरियल इन्फेक्शन के असर से खिच-खिच, खराश, आवाज का बैठना, खाना निगलने में परेशानी आदि समस्या होती है। गले के दर्द का एक कारण टॉन्सिल का बढ़ना भी होता है।
विज्ञापन


गले के नीचे झिल्लीयुक्त ऊत्तक होते हैं, जिन्हें टॉन्सिल कहते हैं। इन्फेक्शन के कारण टॉन्सिल बढ़ जाते हैं और दर्द होता है। इसका कारण दांतों की नियमित सफाई न करना, भोजन में पोषक तत्वों की कमी, गंदगी आदि होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्फेक्शन से गले के अंदर दाने उभर आते हैं या घाव भी बन जाते हैं। अगर दवा से आराम नहीं मिल रहा है, दर्द लंबे समय तक बना हुआ है और घाव भी है, तो यह गले के कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। 

इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। तुंरत चिकित्सक से सम्पर्क करें। गले के दर्द का एक प्रमुख कारण गले के भीतर की हड्डी का बढ़ना भी होता है। हड्डी बढ़ने से गले की नसों पर दबाव पड़ता है और दर्द होता है।

गंभीर रोगों का है इशारा

dangers of sore throat

टीबी की बीमारी, रीढ़ की हड्डी में इन्फेक्‍शन भी गले में दर्द पैदा कर सकता है। गले और पीठ के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव और सर्वाइकल वर्टिब्रा से निकलने वाली तंत्रिकाओं में ऐंठन की वजह से भी दर्द बनता है।

गले का कान और नाक से सीखा संबंध होता है। इसलिए कान, नाक और मुंह की कोई भी बीमारी गले का कष्ट बन जाती है। समस्या होने पर डॉक्टर के निर्देशानुसार पूरा इलाज कराएं, न कि खुद ही डॉक्टर बनें।

इस मौसम में परेशानी से बचने के लिए ठंड से बचाव जरूरी है। दूषित खानपान से दूर रहें। गर्म पानी से गरारे करें। नियमित जांच कराते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed