{"_id":"7022c0c8d16305a27543254b8a44e452","slug":"continuous-sitting-cause-heart-problem-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बैठते हैं तो जान लें दिल से जुड़ा यह बड़ा खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
लगातार बैठते हैं तो जान लें दिल से जुड़ा यह बड़ा खतरा
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Mar 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बैठे रहते हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यह आपके दिल के लिए खतरे की घंटी है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
प्रत्येक दिन देर तक बैठे रहने से न सिर्फ दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है, बल्कि लगातार बिना हिले-डुले बैठे रहने से कोरोनरी रक्त वाहिका में कैल्शियम जमा हो सकता है।
विज्ञापन
अनुसंधानकर्ताओं ने अमेरिका में रह रहे दो हजार वयस्कों की दैनिक शारीरिक गतिविधियों और उनके हार्ट स्कैन के नतीजों के अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। बिना सर्जरी के दिल का सीटी स्कैन कर दिल से रक्त संचार करने वाली नलिकाओं में जमे कैल्शियम की मात्रा का पता लगाया जाता है।
विज्ञापन
शोध में पाया गया कि बैठे रहने से हर घंटे दिल को रक्त संचार करने वाली नलिका में कैल्शियम जमने का खतरा 14 प्रतिशत रहता है।
ऐसे में दिल को होने वाले खतरे को व्यायाम से भी पूरी तरह से दूर नहीं कर सकते। शोध के मुख्य लेखक जैक्लीन कुलिंस्की के अनुसार व्यायाम के जरिए दिल को होने वाली बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। लेकिन, प्रत्येक दिन आप जितनी देर बैठते हैं, उसके अनुपात में दिल की बीमारी के खतरे से बचने के लिए व्यायाम के अलावा भी कई नए उपाय सुझाए गए हैं।