{"_id":"c0d6852ae6100091e284b2ae3ac73289","slug":"common-signs-of-hiv-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत से जुड़ी ये समस्याएं हैं एचआईवी संक्रमण के इशारे","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
सेहत से जुड़ी ये समस्याएं हैं एचआईवी संक्रमण के इशारे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 11 Aug 2013 07:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन संक्रमणों में सबसे गंभीर माने जाना वाला संक्रमण एचआईवी आज भी हमारे बीच एक ऐसा मुद्दा है जिस पर हम खुलकर बात करने से इतना कतराते हैं कि इससे जुड़े कई अहम लक्षणों के बारे में हमें कुछ पता तक नहीं होता।
विज्ञापन
करीब 40 से 90 प्रतिशत मामलों में एचआईवी संक्रमण का पता कई साल बाद चलता है, इसलिए इसकी पहचान कई बार हमें भ्रम में डाल सकती है।
जानिए, एचआईवी से जुड़े ऐसे ही लक्षणों के बारे में जिन्हें पहचानना आसान नहीं हैः
बुखार
अगर लंबे समय तक या दोहराव के साथ 102 डिग्री का बुखार बना रहे और साथ में गले में दिक्कत, बहुत अधिक थकान, आलस्य, जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं हों तो और दवा से आराम न मिले तो यह एचआईवी का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
बदन दर्द और संक्रमण
मुमकिन है कि एचआईवी संक्रमण के शुरुआती दौर में कोई दूसरा वायरल संक्रमण या हेपेटाइटिस जैसी समस्याएं हों। कई बार इस स्थिति में मांसपेशियों औ जोड़ों में भी दर्द बना रहता है।
विज्ञापन
निमोनिया
एचआईवी संक्रमण के दौरान शरीर की प्रतिरोधी क्षमता घट जाती है, जिससे निमोनिया का डर बढ़ जाता है। निमोनिया इस संक्रमण का एक प्रमुख लक्षण है, जिसे नजरअंदाज न करते हुए तुरंत एचआईवी टेस्ट कराना चाहिए।
रात में पसीना आना
एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को रात के समय बहुत अधिक पसीना आता है, भले कमरे का तापमान कितना भी क्यों न हो।
गला खराब और सिरदर्द
अक्सर गला खराब रहना और सिर दर्द बना रहना भी एचआईवी संक्रमण का शुरुआती लक्षण हो सकता है। अगर इस स्थिति में दवाओं से भी आराम न मिले, तो एचआईवी परीक्षण कराना चाहिए।
एड्स से जुड़े भ्रम जानने के लिए यहां क्लिक करें।
त्वचा
एचआईवी संक्रमण के दौरान त्वचा पर रैशेज (चकत्ते) हो सकते हैं। इस दौरान नाखून का रंग भी बदल जाता है। कोई व्यक्ति शरीर में ऐसे बदलाव महसूस करे, तो उसे डॉक्टर से मिलना चाहिए।
उल्टी और डायरिया
करीब 30 से 60 प्रतिशत मामलों में यह लक्षण तीव्रता के साथ नजर आता है। इस दौरान बहुत अधिक उल्टियां, डायरिया और जी मचलने की समस्याएं बनी रहती हैं। अक्सर यह लक्षण एचआईवी के बाद के चरण में नजर आते हैं।
वजन गिरना
तेजी से वजन गिरना भी इस संक्रमण का एक लक्षण हो सकता है। अक्सर डायरिया के प्रभाव से संक्रमित व्यक्ति का तेजी से वजन घटता है।